महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
जिला कांग्रेस पार्टी द्वारा मनरेगा बचाओ संग्राम चौपाल का आयोजन ग्राम दिगंबरपुर, ब्लॉक सोहावल में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह द्वारा शुरू किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पासी ने तथा संचालन पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा ने किया, उक्त कार्यक्रम आयोजनकर्ता अनूप वर्मा रहे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री ने कहा कि मनरेगा आज ग्रामीण गरीबों के लिए जीवनरेखा है, लेकिन केंद्र सरकार लगातार इसके बजट और काम के दिनों में कटौती कर इसे कमजोर करने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस पार्टी मनरेगा को खत्म नहीं होने देगी और इसके लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी।
जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार मनरेगा से मजदूरों का हक छीन रही है। समय पर मजदूरी नहीं मिल रही, काम बंद किए जा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी गांव-गांव जाकर जनता को जागरूक करेगी और मनरेगा बचाने की लड़ाई तेज करेगी।
सेवानिवृत्त बीडीओ अबू बकर ने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर भी मनरेगा को जानबूझकर कमजोर किया जा रहा है। अगर सरकार ईमानदारी से लागू करे तो मनरेगा से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सकती है।
महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि मनरेगा पर हमला गरीब विरोधी सोच का परिणाम है। कांग्रेस पार्टी ने इस योजना को बनाया था और आज उसे बचाने की जिम्मेदारी भी कांग्रेस ही निभा रही है।
पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मनरेगा केवल रोजगार योजना नहीं, बल्कि सामाजिक सुरक्षा का माध्यम है। इसे कमजोर करना सीधे-सीधे गांव, किसान और मजदूर पर हमला है।
जिला प्रवक्ता शीतला पाठक ने कहा कि सरकार आंकड़ों की बाजीगरी कर रही है, जबकि जमीनी सच्चाई यह है कि मजदूर काम और मजदूरी दोनों के लिए परेशान हैं। कांग्रेस इस सच्चाई को जनता के बीच लाएगी।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य महेश वर्मा, पीसीसी सदस्य राम अवध पासी, उपाध्यक्ष रणजीत सिंह, महामंत्री रुद्र प्रताप सिंह रिशु, अनुसूचित विभाग के अध्यक्ष रामसागर रावत, महामंत्री लाल मोहम्मद, सैयद हसन, राम केवल निषाद, इंद्रजीत वर्मा, मिस्बाह उल हक, युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामेंद्र त्रिपाठी, जिला महासचिव बृजेश रावत, भीम शुक्ला, आजाद रावत, गुरु प्रसाद कोरी, दीप कृष्ण वर्मा, शान मोहम्मद, जग प्रसाद, जगन प्रजापति, हसन यूसुफ, रंजीत सिंह, सालिक राम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं ग्रामीण जनता उपस्थित रही।
AI से क्लीन एनर्जी तक, भारत का भविष्य तय करेगी युवा पीढ़ी: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू
चंदन सिंह | पेज 3 न्यूज़ वर्ल्डवाइड | नई दिल्ली नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने कहा...
