महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
राम लला पर फ़िदाईन हमले की 21वीं बरसी आज , 5 जुलाई 2005 को अयोध्या में राम जन्मभूमि परिसर में लश्कर-ए-तैयबा के छह आतंकवादियों ने एक बड़ा फिदायीन हमला किया था। आतंकवादी विस्फोटकों से भरी जीप से बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर घुसे और अस्थायी राम मंदिर को उड़ाने की साजिश रची थी, लेकिन सुरक्षा बलों (सीआरपीएफ) ने त्वरित कार्रवाई कर सभी आतंकियों को मार गिराया था। इस मुठभेड़ में दो स्थानीय नागरिकों की भी मौत हो गई थी और सीआरपीएफ के सात जवान घायल हुए थे।इस मामले में जून 2019 में प्रयागराज की विशेष अदालत ने अपना फैसला सुनाया था,अदालत ने सबूतों के आधार पर साजिश रचने वाले चार आतंकवादियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी और एक को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया था।
