दीपिका सांची बस्सी सेक्रेट्री, वाइस प्रेसिडेंट डॉक्टर मीनाक्षी नाथ, ट्रेजरार सुकैली जसवाल, आईएसओ श्रुति जुनेजा, क्लब सीसी डॉक्टर अनुपमा शर्मा, साधना चड्ढा एडिटर नियुक्त
ऊना, 4 जुलाई (पूजा पुरी)

इनरव्हील ऊना उमंग क्लब 2026-27 की कमान एक बार फिर से अनुराधा वर्मा को दी गई है। इसके अलावा दीपिका सांची बस्सी को सेक्रेट्री, वाइस-प्रेसिडेंट डॉक्टर मीनाक्षी नाथ, ट्रेजरार सुकैली जसवाल, आईएसओ श्रुति जुनेजा, एडिटर साधना चड्ढा, क्लब सीसी डॉक्टर अनुपमा शर्मा, कौ नियुक्त किया गया है। क्लब के चुनाव के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्लब पदाधिकारी ने ज्योति प्रज्वलित कर शपथ ग्रहण की।
बैठक में, प्रोफेसर शशि कंवर, डॉक्टर एकता सूद, वीनू कंवल, रेणुका चौधरी, कमलेश वर्मा, सोनिया शर्मा, प्रोफेसर रोजी धीमान, पूनम ठाकुर, सुनिशा शर्मा, शिवानी साहनी, सुषमा लठ, परमिंदर कौर, जसलीन कौर, प्रियंका मदान, सोनू दुबे, मीनू अरोड़ा, संध्या धीमान, आरती राणा, ज्योति रायजादा, गगन बराड़ मौजूद थी।
क्लब की नवनियुक्त अध्यक्ष अनुराधा वर्मा ने कहा कि क्लब द्वारा इस वर्ष स्वास्थ्य के क्षेत्र में मैडिकल कैंप लगाने और गांव में जाकर सरकारी स्कूलों में जरूरतमंद बच्चों को सहयोग, गरीब कन्याओं की शादी को सहयोग दिया जाएगा। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर करवाने का भी प्रण लिया। उन्होंने कहा कि उनके क्लब द्वारा इससे पहले भी अनेक सामाजिक सरोकार के कार्य किए जा रहे हैं। किसी भी शिक्षण सामग्री, किसी गरीब कन्या की शादी में मदद तो किसी अन्य जरूरतमंद को हर प्रकार से मदद पहुंचाई जा रही है। सभी कार्य में क्लब के सभी पदाधिकारी व सदस्य बढ़-चढ़कर सहज योग करते हैं।