• About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Sunday, June 14, 2026
  • Login
  • Register
Page3News Worldwide
  • Home
  • E-Paper
  • Subscriptions
  • Countries
    • USA
    • Canada
    • India
    • Balochistan
    • Thailand
    • UK
    • Australia
  • Language Wise News
    • Thai News
    • Punjabi News
    • Hindi News
  • Other News
    • World News
    • Latest Movie Reviews
    • Culture
    • Finance
    • Hollywood
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Lifestyle
    • Fashion
    • food
    • Health
    • Travel
    • Politics
    • Science
    • Tech
  • Multilingual Editorial
    • English Editorials
    • Thai Editorials
    • Hindi Editorials
    • Punjabi Editorials
    • Page3News Special
No Result
View All Result
  • Home
  • E-Paper
  • Subscriptions
  • Countries
    • USA
    • Canada
    • India
    • Balochistan
    • Thailand
    • UK
    • Australia
  • Language Wise News
    • Thai News
    • Punjabi News
    • Hindi News
  • Other News
    • World News
    • Latest Movie Reviews
    • Culture
    • Finance
    • Hollywood
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Lifestyle
    • Fashion
    • food
    • Health
    • Travel
    • Politics
    • Science
    • Tech
  • Multilingual Editorial
    • English Editorials
    • Thai Editorials
    • Hindi Editorials
    • Punjabi Editorials
    • Page3News Special
No Result
View All Result
Page3News Worldwide
No Result
View All Result
Home Hindi Editorials

नीट-यूजी परीक्षा 2026 रद्द-3 मई 2026 को आयोजित पेपर लीक, परीक्षा माफिया और एनटीए की विश्वसनीयता पर सबसे बड़ा संकट -व्यापक समग्र विश्लेषण

by Page 3 News International Desk
May 13, 2026
in Hindi Editorials
0
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsappShare on TelegramShare on LineShare on Email

RelatedPosts

फास्ट फूड संस्कृति बनाम भारतीय आहार परंपरा:युवाओं के स्वास्थ्य पर बढ़ता संकट

गृहिणियाँ @ गृहिणी नहीं,राष्ट्र निर्माता,नेशन बिल्डर: सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला- अवैतनिक घरेलू श्रम को मिली कानूनी मान्यता

दयालु, सुविचार,नम्रता से संस्कृति मानव के हृदय में द्वेष, अभिमान अहम,अहंकार जैसे अनेक विकारों को भी आने से डर लगतासादगी से व्यक्ति के कार्यों में

क़्या पब्लिक एग्जामिनेशंस (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) एक्ट 2024 जिसे एंटी पेपर लीक कानून कहा जाने लगा निष्प्रभावी साबित हुआ?

नीट-यूजी 2026 सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा पेपर लीक के कारण रद्द- छात्र और अभिभावक सदमे में कि आखिर वास्तविक मास्टरमाइंड कानून से कैसे बार-बार खिलवाड़ करते हैं और बच जाते हैं ? -एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानीं गोंदिया महाराष्ट्र

गोंदिया – वैश्विक स्तरपर भारत की शिक्षा व्यवस्था एक बारफिर ऐसे मोड़ पर खड़ी दिखाई दे रही है,जहां करोड़ों विद्यार्थियों का विश्वास,अभिभावकों की उम्मीदें और देश की प्रतिस्पर्धी परीक्षा प्रणाली की साख एक साथ कठघरे में खड़ी हो गई है। 3 मई 2026 को आयोजित नीट-यूजी 2026 परीक्षा को राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा रद्द किए जाने के फैसले ने पूरे देश में अभूतपूर्व हलचल पैदा कर दी है।परीक्षा रद्द होने के पीछे कथित पेपर लीक,वायरल गेस पेपर, संगठित परीक्षा माफिया और प्रश्नपत्र के बड़े हिस्से के असली परीक्षा से मेल खाने के आरोपों ने शिक्षा जगत को झकझोर दिया है। केंद्र सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच सीबीआई को सौंप दी है,जबकि देश के अनेक शहरों में छात्र आंदोलन,प्रदर्शन और विरोध मार्च शुरू हो चुके हैं।दिल्ली से लेकर पटना,जयपुर, लखनऊ,भोपाल और कोटा तक विद्यार्थियों में गुस्सा साफ दिखाई दे रहा है। लाखों छात्र यह सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर उनकी वर्षों की मेहनत का मूल्य क्या है, यदि परीक्षा प्रणाली ही सुरक्षित नहीं रह गई है। यह केवल एक परीक्षा रद्द होने की घटना नहीं है, बल्कि भारत की पूरी प्रतिस्पर्धी परीक्षा व्यवस्था पर गहरा अविश्वास पैदा करने वाला राष्ट्रीय संकट बन चुका है। मैं एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी गोंदिया महाराष्ट्र यह मानता हूं क़ि नीट-यूजी 2026 विवाद ने एक बार फिर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिए हैं। पिछले लगभग पांच वर्षों में अनेक राष्ट्रीय परीक्षाओं को लेकर लगातार विवाद सामने आते रहे हैं। कभी पेपर लीक के आरोप लगे, कभी तकनीकी गड़बड़ियां हुईं,कभी परीक्षा केंद्रों की अव्यवस्था पर सवाल उठे और कभी परिणामों की पारदर्शिता पर बहस छिड़ी। नीट, यूजीसी नेट, जेईई और कई भर्ती परीक्षाओं में समय-समय पर सामने आए विवादों ने यह धारणा मजबूत की है कि देश की सबसे महत्वपूर्ण परीक्षाओं की सुरक्षा व्यवस्था में कहीं न कहीं गंभीर खामियां मौजूद हैं। इस बार स्थिति इसलिए और अधिक विस्फोटक हो गई क्योंकि परीक्षा से ठीक पहले सोशल मीडिया, टेलीग्राम चैनलों और कुछ निजी नेटवर्कों पर एक कथित गेस पेपर वायरल हुआ था। बाद में जांच एजेंसियों द्वारा यह दावा सामने आया कि वायरल सामग्री के लगभग 120 से 125 प्रश्न वास्तविक प्रश्नपत्र से हूबहू मेल खाते थे। यदि यह दावा पूरी तरह सही साबित होता है, तो यह केवल लीक नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर संगठित परीक्षा अपराध का उदाहरण माना जाएगा।
साथियों बात अगर हम साल 2018 में स्थापित नेशनल टेस्टिंग एजेंसी का उद्देश्य को समझने की करें तो देश में प्रवेश परीक्षाओं को अधिक पारदर्शी,आधुनिक और निष्पक्ष बनाना था। एजेंसी को तकनीक आधारित परीक्षा प्रणाली, डिजिटल निगरानी और केंद्रीकृत प्रबंधन के जरिए शिक्षा क्षेत्र में सुधार का बड़ा मॉडल माना गया था। शिक्षा मंत्रालय के अनुसार एनटीए ने स्थापना के बाद 240 से अधिक परीक्षाओं का आयोजन किया, जिनमें 5.4 करोड़ से ज्यादा छात्र शामिल हुए।लेकिन उपलब्धियों के साथ-साथ विवादों की सूची भी लगातार बढ़ती गई। संसद में वर्ष 2024 में दिए गए सरकारी जवाब में यह स्वीकार किया गया था कि एनटीए को अब तक कम से कम 16 परीक्षाओं को स्थगित करना पड़ा। यह संख्या केवल प्रशासनिक चुनौतियों का संकेत नहीं देती, बल्कि यह बताती है कि भारत जैसी विशाल आबादी वाले देश में परीक्षा प्रबंधन कितनी जटिल और संवेदनशील प्रक्रिया बन चुका है।
साथियों बात अगर हम नीट- यूजी से जुड़ा विवाद इसको समझने की करें तो यह नया नहीं है। पिछले कुछ वर्षों में कई बार इस परीक्षा कीविश्वसनीयता पर सवाल उठे हैं। 2024 में भी नीट परीक्षा को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हुआ था, जब परिणामों में असामान्य अंक, ग्रेस मार्क्स,परीक्षा केंद्रों की अनियमितताएं और पेपर लीक के आरोपों ने राष्ट्रीय बहस का रूप ले लिया था। उस समय मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा और केंद्र सरकार को व्यापक सफाई देनी पड़ी। हालांकि परीक्षा पूरी तरह रद्द नहीं हुई थी, लेकिन पूरे घटनाक्रम ने परीक्षा प्रणाली की निष्पक्षता को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी थी। उसी वर्ष यूजीसी नेट 2024 परीक्षा को पेपर लीक की आशंकाओं के चलते रद्द करना पड़ा था। इससे पहले भी राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में कई भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने की घटनाएं सामने आ चुकी थीं। कई राज्यों में संगठित गिरोह करोड़ों रुपये लेकर उम्मीदवारों तक प्रश्नपत्र पहुंचाने, सॉल्वर बैठाने और डिजिटल माध्यमों से परीक्षा में धोखाधड़ी कराने के आरोपों में पकड़े गए।
साथियों बात अगर हम पेपर लीक रोकने के लिए अधिनियम की करें तो लगातार बढ़ते विवादों और राष्ट्रीय स्तरपर हो रही आलोचना के बाद केंद्र सरकार ने 2024 में पब्लिक एग्जामिनेशंस (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) एक्ट लागू किया,जिसे आम बोलचाल में एंटी पेपर लीक कानून कहा जाने लगा। संसद ने फरवरी 2024 में इस कानून को पारित किया और 21 जून 2024 से इसे पूरे देश में लागू कर दिया गया। सरकार का तर्क था कि संगठित परीक्षा अपराध अब इतना बड़ा नेटवर्क बन चुका है कि केवल राज्य स्तरीय कानूनों से इससे निपटना संभव नहीं है। इसीलिए राष्ट्रीय स्तर पर कठोर कानूनी ढांचा आवश्यक था।लेकिन अब सटीक विडंबना यह है कि इतने सख्त कानून के लागू होने के बावजूद नीट-यूजी 2026 जैसी देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा को पेपर लीक के आरोपों के कारण रद्द करना पड़ा। इससे छात्रों और अभिभावकों के मन में सबसे बड़ा प्रश्न यही उठ रहा है कि आखिर वास्तविक मास्टरमाइंड कौन हैं और वे कानून से बच कैसे जाते हैं।एंटी पेपर लीक कानून के प्रावधान अत्यंत कठोर माने जाते हैं। इस कानून के तहत पेपर लीक, फर्जी परीक्षा संचालन, डिजिटल हैकिंग, सॉल्वर गैंग चलाना या उम्मीदवार की जगह किसी अन्य व्यक्ति को परीक्षा दिलाना गैर-जमानती अपराध घोषित किया गया है। संगठित पेपर लीक गिरोह चलाने वालों को 5 से 10 वर्ष तक की जेल की सजा हो सकती है। इसके अतिरिक्त 1 करोड़ रुपये तक जुर्माने का प्रावधान भी रखा गया है। यदि किसी परीक्षा केंद्र, आईटी कंपनी, प्रिंटिंग एजेंसी या अन्य सेवा प्रदाता की मिलीभगत सामने आती है, तो उन्हें ब्लैकलिस्ट किया जा सकता है और उनकी संपत्तियां भी जब्त की जा सकती हैं। कानून केंद्र सरकार को यह अधिकार भी देता है कि गंभीर मामलों की जांच सीबीआई जैसी एजेंसियों को सौंपी जा सके और विशेष अदालतों के माध्यम से तेज सुनवाई कराई जा सके। पहली नजर में यह कानून बेहद कठोर और व्यापक दिखाई देता है,लेकिनवास्तविक चुनौती कानून बनाने से अधिक उसके प्रभावी क्रियान्वयन की है।
साथियों बात अगर हम विशेषज्ञों के राय को समझने की करें तो वे मानते हैं कि भारत में पेपर लीक अब केवल स्थानीय अपराध नहीं रह गया है, बल्कि यह संगठित आर्थिक उद्योग का रूप ले चुका है। इसमें शिक्षा माफिया कोचिंग नेटवर्क, तकनीकी विशेषज्ञ,साइबर अपराधी,प्रिंटिंग चैन से जुड़े लोग और कुछ भ्रष्ट प्रशासनिक तत्वों की संभावित मिलीभगत होती है। यही कारण है कि कई मामलों में जांच एजेंसियां छोटे स्तर के एजेंटों तक तो पहुंच जाती हैं, लेकिन वास्तविक मास्टरमाइंड तक पहुंचना बेहद कठिन साबित होता है। परीक्षा प्रक्रिया में प्रश्नपत्र तैयार करने से लेकर उसकी प्रिंटिंग,पैकेजिंग ट्रांसपोर्टेशन,डिजिटलट्रांसमिशन और परीक्षा केंद्रों तक वितरण की लंबी श्रृंखला होती है। यदि किसी एक स्तर पर भी सुरक्षा चूक हो जाए,तो पूरी परीक्षा खतरे में पड़ सकती है।
साथियों बात अगर हम डिजिटल योग की करें तो डिजिटल तकनीक ने जहां परीक्षा प्रणाली को आधुनिक बनाया है, वहीं अपराधियों को भी नए हथियार दे दिए हैं। पहले पेपर लीक मुख्यतः फोटोकॉपी या भौतिक दस्तावेजों तक सीमित रहता था,लेकिन अब एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग एप टेलीग्राम चैनल, क्लाउड स्टोरेज और डार्क वेब जैसे माध्यमों का उपयोग बढ़ गया है। साइबर अपराधी मिनटों में हजारों लोगों तक प्रश्नपत्र पहुंचा सकते हैं। जांच एजेंसियों के लिए यह पता लगाना कठिन हो जाता है कि मूल स्रोत कहां था और जानकारी किस चैनल से फैली। कई बार गेस पेपर के नाम पर प्रश्नपत्र प्रसारित किए जाते हैं, जिससे कानूनी जांच और अधिक जटिल हो जाती है क्योंकि आरोपी यह तर्क देते हैं कि वह केवल संभावित प्रश्नों का संकलन था। लेकिन यदि बड़ी संख्या में प्रश्न वास्तविक परीक्षा से मेल खा जाएं, तो संदेह स्वतः गहरा जाता है।नीट-यूजी 2026 मामले में भी यही हुआ। परीक्षा से पहले कुछ ऑनलाइन समूहों में वायरल सामग्री को पहले सामान्य “गेस पेपर” माना गया, लेकिन बाद में जांच में कथित रूप से यह सामने आया कि 120 से अधिक प्रश्न वास्तविक पेपर से मेल खाते थे। यही वह बिंदु था, जिसने पूरे मामले को राष्ट्रीय संकट में बदल दिया। लाखों विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि कुछ उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले अनुचित लाभ मिला। सोशल मीडिया पर कई छात्रों ने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों की मेहनत और मानसिक तनाव के बाद यदि परीक्षा की निष्पक्षता ही समाप्त हो जाए, तो मेहनती छात्रों का भविष्य ग्रुप से असुरक्षित हो जाता है।
साथियों बात अगर हम इस पूरे विवाद का सबसे बड़ासामाजिक प्रभाव छात्रों की मानसिक स्थिति पर पड़ा है इसको समझने की करें तो,नीट जैसी परीक्षा केवल एक टेस्ट नहीं होती, बल्कि लाखों परिवारों के सपनों, आर्थिक निवेश और भावनात्मक संघर्ष से जुड़ी होती है। अनेक छात्र वर्षों तक कोचिंग लेते हैं, परिवार अपनी बचत खर्च करते हैं और छात्र अत्यधिक मानसिक दबाव के बीच तैयारी करते हैं। परीक्षा रद्द होने का अर्थ केवल पुनर्परीक्षा नहीं होता,बल्कि यह छात्रों के आत्मविश्वास, मानसिक स्वास्थ्य और भविष्य की योजनाओं पर गहरा आघात होता है। कई छात्र पहले ही लंबे समय तक प्रतियोगी परीक्षाओं के तनाव से गुजरते हैं। ऐसे में पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने की घटनाएं उनके भीतर व्यवस्था के प्रति भयंकर अविश्वास पैदा करती हैं।
साथियों बात अगर हम राजनीतिक स्तरपर भी यह मुद्दा तेजी से उभर रहा है। इसको समझने की करें तो विपक्षी दल केंद्र सरकार और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की जवाबदेही पर सवाल उठा रहे हैं। दूसरी ओर सरकार का कहना है कि कठोर कार्रवाई की जा रही है और दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा। लेकिन जनमानस में यह धारणा मजबूत हो रही है कि हर बार परीक्षा रद्द होने के बाद केवल जांच और गिरफ्तारियों की खबरें आती हैं, जबकि कुछ समय बाद मामला धीमा पड़ जाता है। यही कारण है कि विशेषज्ञ लगातार फास्ट ट्रैक न्याय की आवश्यकता पर जोर दे रहे हैं। उनका मानना है कि जब तक दोषियों को त्वरित और सार्वजनिक सजा नहीं मिलेगी, तब तक परीक्षा माफिया का मनोबल नहीं टूटेगा।
साथियों बात अगर हम भारत में प्रतियोगी परीक्षाओं का दबाव भी इस समस्या की जड़ में मौजूद है इसको समझने की करें तो, नीट परीक्षा में हर वर्ष लाखों छात्र कुछ हजार मेडिकल सीटों के लिए प्रतिस्पर्धा करते हैं। सीमित अवसर और अत्यधिक प्रतिस्पर्धा परीक्षा माफिया के लिए बड़ा बाजार तैयार करते हैं। करोड़ों रुपये लेकर प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने,सॉल्वर बैठाने और फर्जी उम्मीदवारों के माध्यम से सीट दिलाने का अवैध कारोबार इसी दबाव से फलता-फूलता है। जब सफलता और असफलता के बीच केवल कुछ अंक का अंतर हो, तब कुछ लोग अनुचित रास्ते अपनाने के लिए तैयार हो जाते हैं। यही वह सामाजिक-आर्थिक परिस्थिति है, जिसने पेपर लीक उद्योग को बढ़ावा दिया है।विशेषज्ञ यह भी मानते हैं कि केवल कठोर कानून पर्याप्त नहीं हैं। परीक्षा प्रणाली में तकनीकी और प्रशासनिक सुधारों की भी अत्यंत आवश्यकता है। प्रश्नपत्र निर्माण और वितरण प्रणाली को अधिक विकेंद्रीकृत तथा एन्क्रिप्टेड बनाना होगा। परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए रियल टाइम डिजिटल ट्रैकिंग, बायोमेट्रिक सत्यापन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित निगरानी तंत्र का उपयोग बढ़ाना होगा। साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों को परीक्षा प्रबंधन का स्थायी हिस्सा बनाना आवश्यक है। साथ ही प्रिंटिंग और लॉजिस्टिक चैन से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति की जवाबदेही स्पष्ट करनी होगी।इस पूरे विवाद ने एक और महत्वपूर्ण प्रश्न खड़ा किया है क्या भारत की परीक्षा प्रणाली अत्यधिक केंद्रीकृत हो चुकी है? जब करोड़ों छात्रों की परीक्षा एक ही एजेंसी के माध्यम से आयोजित होती है, तब किसी एक स्तर की विफलता का प्रभाव पूरे देश पर पड़ता है। कुछ विशेषज्ञ सुझाव दे रहे हैं कि परीक्षा प्रक्रिया को अधिक बहुस्तरीय और क्षेत्रीय रूप से सुरक्षित बनाया जाना चाहिए ताकि किसी एक बिंदु पर हुई चूक राष्ट्रीय संकट में न बदल जाए।
अतः अगर हम अपरूप पूरे विवरण का अध्ययन कर इसका विश्लेषण करें तो हम पाएंगे क़ि नीट-यूजी 2026 परीक्षा रद्द होने की घटना केवल एक प्रशासनिक असफलता नहीं है, बल्कि यह उस विश्वास संकट का प्रतीक है जो धीरे-धीरे भारत की प्रतिस्पर्धी परीक्षा प्रणाली को घेर रहा है।यदि देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं की निष्पक्षता पर लगातार प्रश्न उठते रहेंगे, तो इसका असर केवल शिक्षा तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि यह सामाजिक न्याय, अवसर की समानता और युवाओं के भविष्य पर भी पड़ेगा। करोड़ों छात्र यह महसूस करने लगेंगे कि मेहनत से अधिक प्रभावशाली नेटवर्क और अवैध साधन निर्णायक बनते जा रहे हैं। यह स्थिति किसी भी लोकतांत्रिक समाज के लिए अत्यंत खतरनाक है। आज सटीक आवश्यकता केवल दोषियों की गिरफ्तारी की नहीं, बल्कि पूरे परीक्षा ढांचे के पुनर्मूल्यांकन की है। सरकार, जांच एजेंसियों, शिक्षा विशेषज्ञों, साइबर सुरक्षा संस्थानों और समाज को मिलकर ऐसी व्यवस्था बनानी होगी, जहां परीक्षा केवल ज्ञान और योग्यता की प्रतिस्पर्धा बने, अपराध और माफिया नेटवर्क का मैदान नहीं। यदि ऐसा नहीं हुआ, तो हर नई परीक्षा के साथ छात्रों के मन में एक ही प्रश्न उठेगा क्या इस बार भी पेपर लीक होगा? जो रेखांकित करना बहुत जरूरी है

WhatsApp Image 2026 05 07 at 3.59.27 AM
संकलनकर्ता लेखक – क़र विशेषज्ञ स्तंभकार साहित्यकार अंतरराष्ट्रीय लेखक चिंतक कवि संगीत माध्यमा सीए(एटीसी) एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानीं गोंदिया महाराष्ट्र 9226229318

Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.

Unsubscribe
Page 3 News International Desk

Page 3 News International Desk

The Page 3 News is a Multilingual Worldwide daily newspaper founded in 2021. It is published in Bangkok, Thailand by the Page 3 News Thai Limited Partnership. Page 3 News is available to the world in all the three formats i.e. e-Paper, digital and print. The Page 3 News is having offices in many countries like Thailand, India, Canada, USA, etc. and is currently published in English, Thai, Hindi and Punjabi languages.

Related Posts

फास्ट फूड संस्कृति बनाम भारतीय आहार परंपरा:युवाओं के स्वास्थ्य पर बढ़ता संकट

by Page 3 News International Desk
June 14, 2026
0
0

स्वस्थ भारत के निर्माण का मूल मंत्र:टिकाऊ जीवन शैली की ओर लौटें युवाओं में बढ़ते फास्ट फूड के प्रचलन से...

गृहिणियाँ @ गृहिणी नहीं,राष्ट्र निर्माता,नेशन बिल्डर: सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला- अवैतनिक घरेलू श्रम को मिली कानूनी मान्यता

by Page 3 News International Desk
June 14, 2026
0
0

भारतीय न्यायिक इतिहास में महिलाओं के अवैतनिक घरेलू श्रम को कानूनी, आर्थिक और सामाजिक मान्यता देने वाला एक मील का...

दयालु, सुविचार,नम्रता से संस्कृति मानव के हृदय में द्वेष, अभिमान अहम,अहंकार जैसे अनेक विकारों को भी आने से डर लगतासादगी से व्यक्ति के कार्यों में

by Page 3 News International Desk
June 13, 2026
0
3

गुणवत्ता,चेतना आती है तो दृष्टिकोण में स्पष्टता,इच्छाओं का सही प्रबंधन कर संतुष्टि से खुशियों के द्वार खुलते हैं सादा जीवन...

दूरसंचार (टेलीविजन, रेडियो और संबंधित सेवाएं) नियम, 2026 ड्राफ्ट : 27 जुलाई 2026 तक सुझाव आमंत्रित- भारत के प्रसारण क्षेत्र में डिजिटल युग के अनुरूप नियामक क्रांति की ओर एक बड़ा कदम

by Page 3 News International Desk
June 13, 2026
0
6

नया मसौदा दूरसंचार (टेलीविजन, रेडियो और संबंधित सेवाएं) नियम, 2026 एक ऐसे नियामक मॉडल की ओर बढ़ता है जो तकनीकी...

भारत की सड़कों पर ट्रैफ़िक कानून बनाम लापरवाही- क़्या ट्रैफिक कानून हार रहा है?पैसा, पहुंच,पहचान,दबंगई जीत रही है? -लोकतंत्र,जनसंख्या और ट्रैफिक अनुशासन का गहन विश्लेषण

by Page 3 News International Desk
June 12, 2026
0
1

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के हालिया आंकड़े सड़क सुरक्षा,पर्यावरण संरक्षण और विधि शासन के लिए गंभीर चुनौती है।...

आओ रब दा शुकराना अदा करें हर हाल में ख़ुश रहें

by Page 3 News International Desk
June 12, 2026
0
1

जीवन की छोटी-छोटी बातों में ख़ुशी ढूंढकर ख़ुशी का आनंद लेकर ख़ुश रहें विपरीत परिस्थितियों में भी सकारात्मक पल ढूंढकर...

Facebook Twitter Youtube Instagram Tumblr Pinterest

Page 3 News Multilingual Worldwide

The Page 3 News is a Multilingual Worldwide daily newspaper founded in 2021. It is published in Bangkok, Thailand by the Page 3 News Thai Limited Partnership. Page 3 News is available to the world in all the three formats i.e. e-Paper, digital and print.

The Page 3 News is having offices in many countries like Thailand, India, Canada, USA, etc. and is currently published in English, Thai, Hindi and Punjabi languages.

Category

Calanderwise News

June 2026
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
« May    

© 2024 Page 3 News - First Multilingual Worldwide Newspaper based in Thailand.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

*By registering into our website, you agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.
All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Subscriptions
  • E-Paper
  • World News
  • Balochistan
  • USA
  • India
  • Thailand
  • Canada
  • UK
  • Australia
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Page 3 News - First Multilingual Worldwide Newspaper based in Thailand.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.