कपड़ों की चमक होगी तो नज़रें ठहर जाएँगी,
तस्वीरें खूबसूरत होंगी तो तारीफ़ें मिल जाएँगी,
मगर शुद्ध विचारों की खुशबू जब व्यवहार में आएगी,
बिना कहे ही दुनियाँ आपके पीछे चली आएगी।
चेहरे की सुंदरता कुछ पल का आकर्षण बनाती है,
मन की सुंदरता दिलों में स्थायी जगह बनाती है,
मीठी वाणी और नेक नीयत जब पहचान बन जाती है,
तब शख्सियत हर दिल में सम्मान बनकर छा जाती है।
दिखावे की चमक अक्सर वक्त के साथ ढल जाती है,
संस्कारों की रोशनी हर अँधेरे में भी जल जाती है,
विनम्रता जब चरित्र के आँगन में फूल खिलाती है,
इंसान की सादगी भी दुनियाँ को अपना बना जाती है।
लिबास देखकर लोग शायद ‘लाइक’ करके चले जाएँ,
अच्छे विचार देखकर दिल से जुड़ते चले जाएँ,
व्यवहार में प्रेम हो तो रिश्ते खुद करीब आएँ,
किरदार ऊँचा हो तो लोग राहों पर कदम मिलाएँ।
इसलिए तन से नहीं,मन से व्यक्तित्व सजाइए,
विचारों में शुद्धता,व्यवहार में मिठास लाइए,
किशन ‘लाइक’ की भीड़ नहीं,दिलों में विश्वास कमाइए,
ऐसा किरदार बनाइए कि लोग आपको अपनाइए।

