चंदन सिंह | पेज 3 न्यूज़ वर्ल्डवाइड | नई दिल्ली
नई दिल्ली: दिल्ली भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि उपराज्यपाल निवास के बाहर बुधवार को किया गया प्रदर्शन दिल्ली में लागू हुई ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ से जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास था।
कपूर ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी का राजनीतिक अस्तित्व समाप्त हो चुका है और वह अब सौरभ भारद्वाज, संजीव झा, कुलदीप कुमार और जरनैल सिंह जैसे चार नेताओं तक सिमटकर रह गई है। उनके अनुसार, दिल्ली में भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे विकास एवं रखरखाव कार्यों तथा महिलाओं और बच्चियों के सम्मान में उठाए जा रहे कदमों से आप राजनीतिक रूप से हताश है।
दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि अपनी राजनीतिक हताशा दूर करने के लिए आप नेता झूठ और भ्रम की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “आप नेता यकीन रखें, 2029-30 तक उनका दल लोकसभा की तरह दिल्ली विधानसभा में भी शून्य प्रतिनिधित्व वाला दल बन जाएगा।”
