महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या। हलकारा का पुरवा में आयोजित दंगल कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने जा रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मा० शिवपाल सिंह यादव का अमौना चौराहे पर जोरदार स्वागत किया गया।
इस दौरान समाजवादी पार्टी के अयोध्या, बीकापुर विधानसभा क्षेत्र (274) के वरिष्ठ नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह ‘अनूप’ के नेतृत्व में हजारों समर्थकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और गगनभेदी नारों के साथ शिवपाल सिंह यादव जी का भव्य अभिनंदन किया।
स्वागत से अभिभूत शिवपाल सिंह यादव ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत और एकजुटता के साथ जुटने तथा अयोध्या जनपद की सभी विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाने का आह्वान किया।
इस दौरान पूरा अमौना चौराहा ‘अखिलेश यादव जिंदाबाद’, ‘शिवपाल यादव जिंदाबाद’ और ‘समाजवादी पार्टी जिंदाबाद’ के नारों से गूंज उठा।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान अरुण यादव, अनंतराम यादव, सुखदेव उपाध्याय, नरेंद्र यादव प्रधान, अखिलेश मिश्रा मुंशी, डिंपल पांडे अमौना, प्रदीप वर्मा, प्रदीप रावत, रामू पाठक, प्रधान राजकुमार अमौना, बंटी खान, हौसला प्रसाद सरोज, प्रधान रवि वर्मा पोरा, प्रधान शेखर सिंह,प्रधान अखिलेश पांडे सरैया, अनिल यादव प्रधान ढेमा बैस, पूर्व प्रधान शंकर जीत यादव, दीपू सिंह मोईया, पंकज मिश्रा, शिवकुमार यादव, अनिल रावत, अरुण शुक्ला, डॉक्टर अनिल यादव, अशोक यादव, विजय कुमार पांडे, अखिलेश मिश्रा, राजपाल रावत, अशोक यादव, संदीप यादव, सचिन वर्मा, मोहित यादव, संजय सिंह, अनुभव यादव सिक्की, रियाज बाबा, इश्तियाक अहमद, रोहित पांडे, अमित पांडे, मोहम्मद इमरान, यश पांडे, सचिन पाठक, फरदीन अख्तर, कन्हैया रावत, अब्दुल हकीम, मनोज सिंह, शिव प्रसाद, सत्यनाम यादव, संदीप यादव, दीपक सिंह, झनमन सिंह, शुभम, पंकज, डब्लू तिवारी, मोहम्मद आमिर, दिलीप वर्मा, मुकेश सेन, अशोक यादव सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे
