• About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Tuesday, November 24, 2026
  • Login
  • Register
Page3News Worldwide
  • Home
  • E-Paper
  • Subscriptions
  • Countries
    • USA
    • Canada
    • India
    • Balochistan
    • Thailand
    • UK
    • Australia
  • Language Wise News
    • Thai News
    • Punjabi News
    • Hindi News
  • Other News
    • World News
    • Latest Movie Reviews
    • Culture
    • Finance
    • Hollywood
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Lifestyle
    • Fashion
    • food
    • Health
    • Travel
    • Politics
    • Science
    • Tech
  • Multilingual Editorial
    • English Editorials
    • Thai Editorials
    • Hindi Editorials
    • Punjabi Editorials
    • Page3News Special
No Result
View All Result
  • Home
  • E-Paper
  • Subscriptions
  • Countries
    • USA
    • Canada
    • India
    • Balochistan
    • Thailand
    • UK
    • Australia
  • Language Wise News
    • Thai News
    • Punjabi News
    • Hindi News
  • Other News
    • World News
    • Latest Movie Reviews
    • Culture
    • Finance
    • Hollywood
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Lifestyle
    • Fashion
    • food
    • Health
    • Travel
    • Politics
    • Science
    • Tech
  • Multilingual Editorial
    • English Editorials
    • Thai Editorials
    • Hindi Editorials
    • Punjabi Editorials
    • Page3News Special
No Result
View All Result
Page3News Worldwide
No Result
View All Result
Home Hindi News

वैश्विक लोकतंत्र में सत्ता क़े बदलते गणित क़े बीच भारत क़े पांच राज्यों में होनें वाले विधानसभा चुनाव संभवतः फ़रवरी 2027 पर दुनियाँ की निगाहें? क़्या 2029 की राजनीति की दिशा यहीं तय होगी?अमेरिका से इजराइल तक सत्तारूढ़ दलों को चुनावी झटके,पंजाब में भाजपा- अकाली मिलन और यूपी में गठबंधनों की नई जंग!सपा- कांग्रेस क़ा गठबंधन?और ओवैसी-चंद्रशेखर का नया मोर्चा!2027 के महासंग्राम से पहले बदलते राजनीतिक समीकरणों का अंतरराष्ट्रीय समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

by Page 3 News International Desk
November 24, 2026
in Hindi News, Hindi Editorials
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsappShare on TelegramShare on LineShare on Email

विश्व लोकतंत्र में चुनावी भूचाल! कहीं सरकारों का बहुमत संकट में,कहीं पुराने गठबंधन लौटे -भारत क़े पांच राज्यों में संभवतःफरवरी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों की नई राजनीतिक बिसात?

विश्व की बदलती राजनीतिक तस्वीर के बीच भारत का चुनावी महापरीक्षण! पांच राज्यों में सत्ता की चुनौती, गठबंधनों की नई बिसात और 2029 लोकसभा चुनाव का बड़ा राजनीतिक संदर्भ! क़्या फरवरी 2027 में चुनाव का होगा जनवरी 27 में शंखनाद ? -एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी गोंदिया महाराष्ट्र

RelatedPosts

अयोध्या विधानसभा से डॉ. विशाल मिश्रा को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने की उठी मांग, पार्षदों, व्यापारियों, युवाओं और वरिष्ठजनों ने दिया समर्थन

अमौना चौराहे पर शिवपाल सिंह यादव जी का हुआ भव्य स्वागत, अनूप सिंह के साथ में उमड़ा हजारों कार्यकर्ताओं का जनसैलाब

राज्यसभा सांसद सजंय सिंह ने भाजपा पर लगाया फ्रॉड का आरोप

गोंदिया – वैश्विक स्तरपर दुनियाँ के लोकतांत्रिक इतिहास में चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन का माध्यम नहीं होते, बल्कि वे जनता के राजनीतिक विश्वास,सरकारों के कामकाज,आर्थिक नीतियों राष्ट्रीय सुरक्षा,सामाजिक अपेक्षाओं और विपक्ष की स्वीकार्यता का भी महत्वपूर्ण जनादेश होते हैं। वर्ष 2026 का अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक परिदृश्य इसी दृष्टिकोण से विशेष महत्व रखता है।अनेक देशों में सत्तारूढ़ दलों को चुनावी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है, कहीं संसद में बहुमत का गणित बदला है, कहीं गठबंधन सरकार बनाने की नौबत आई है और कहीं सरकार के सामने राजनीतिक स्थिरता का प्रश्न खड़ा हुआ है। मैं एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानीं गोंदिया महाराष्ट्र यह बताना चाहूंगा कि इस अंतरराष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में भारत के वर्ष 2027 में संभवतः फरवरी में होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों का महत्व और बढ़ जाता है।दुनियाँ के सबसे बड़े लोकतंत्र में होने वाले इन चुनावों पर केवल भारतीय राजनीतिक दलों की ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक विश्लेषकों, लोकतांत्रिक संस्थाओं और वैश्विक मीडिया की भी निगाहें रहेंगी।भारत के पांच राज्यों की संवैधानिक चुनावी समयसीमा को देखें तो 2027 में मणिपुर,गोवा, पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। निर्वाचन आयोग के आधिकारिक विवरण के अनुसार राज्य विधानसभा की कुल सीटें कार्यकाल समाप्ति मणिपुर 60 सीटें 13 मार्च 2027 गोवा 40 सीटें 14 मार्च 2027 पंजाब 117 सीटें 16 मार्च 2027 उत्तराखंड 70 सीटें 28 मार्च 2027 उत्तर प्रदेश 403 सीटें 22 मई 2027 को समाप्त होगा। इन राज्यों में नई विधानसभा के गठन के लिए निर्वाचन आयोग को संवैधानिक समयसीमा के अनुरूप चुनावी प्रक्रिया पूरी करनी होगी। राजनीतिक चर्चाओं में संभावना व्यक्त की जा रही है कि गणतंत्र दिवस के बाद इन पांच राज्यों के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा हो सकती है। हालांकि 24 नवंबर तक निर्वाचन आयोग ने ऐसी कोई तारीख आधिकारिक रूप से घोषित नहीं की है।ठंड, घना कोहरा, सुरक्षा बलों की उपलब्धता, मतदान केंद्रों की व्यवस्था और परीक्षाओं को ध्यान में रखकर चुनाव कार्यक्रम तैयार करना महत्वपूर्ण होगा। वर्ष 2027 में सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं 16 फरवरी से तथा उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षाएं प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार 5 से 24 फरवरी तक आयोजित होनी हैं। विद्यालयों को मतदान केंद्र बनाने,शिक्षकों की उपलब्धता और सुरक्षा बलों की तैनाती के कारण चुनाव आयोग को परीक्षा और चुनाव के बीच समन्वय रखना होगा।इसलिए चुनाव की तारीखों का निर्धारण प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा।
साथियों बात अगर हम वैश्विक लोकतंत्र में बदलते राजनीतिक समीकरण:को समझने की करें तो वर्ष 2026 का अंतरराष्ट्रीय चुनावी परिदृश्य अनेक देशों में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बदलते राजनीतिक संतुलन का साक्षी बना है। अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को मध्यावधि चुनावों में संसदीय चुनौती मिली,जबकिइजराइल में बेंजामिन नेतन्याहू के नेतृत्व वाले गठबंधन को स्पष्ट बहुमत हासिल करने में कठिनाई हुई। बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद भी राजनीतिक तनाव और पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की वापसी का प्रश्न चर्चा में है। इन घटनाओं से स्पष्ट है कि लोकतंत्र में सत्ता की स्थिरता के लिए जनसमर्थन और संसदीय बहुमत दोनों सटीकता से महत्वपूर्ण हैं।
साथियों बात अगर हम दुनियाँ के चुनावों से भारत के लिए राजनीतिक संदेश: को समझने की करें तो यूरोप और एशिया के विभिन्न देशों में भी मतदाताओं ने अलग- अलग राजनीतिक संदेश दिए हैं। कहीं सत्तारूढ़ दलों को नुकसान हुआ, कहीं विपक्ष मजबूत हुआ और कहीं सरकारों को नया जनादेश मिला। जापान जैसे देशों में सत्तारूढ़ दलों को बड़ा समर्थन भी प्राप्त हुआ। इसलिए अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सही निष्कर्ष यह है कि लोकतांत्रिक देशों में मतदाता सरकारों के कामकाज और अपनी अपेक्षाओं के आधार पर सटीकता से अलग-अलग निर्णय लेते हैं।
साथियों बात अगर हम पंजाब में छह वर्ष बाद भाजपा- अकाली दल का गठबंधन: 24 नवंबर 2026 को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर भाजपा और शिरोमणि अकाली दल ने 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन की घोषणा की। अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और सुखबीर सिंह बादल की मौजूदगी में इस समझौते की घोषणा हुई। अमित शाह ने अकाली दल को बड़ा भाई बताते हुए मुख्यमंत्री पद भी अकाली दल को दिए जाने का संकेत दिया। 117 सीटों के अंतिम बंटवारे की घोषणा अभी बाकी है।. 2020 के कृषि कानूनों से गठबंधन टूटने और फिर जुड़ने तक: सितंबर 2020 में तीन कृषि कानूनों को लेकर किसान आंदोलन के बीच अकाली दल ने भाजपा से 24 वर्ष पुराना गठबंधन तोड़ दिया था।हरसिमरत कौर बादल ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया। नवंबर 2021 में केंद्र सरकार ने तीनों कानून वापस लिए। 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 117 में से 92 सीटें जीतकर सरकार बनाई, जबकि अकाली दल को तीन और भाजपा को दो सीटें मिलीं। अब छह वर्ष बाद दोनों पुराने सहयोगियों की वापसी पंजाब की राजनीति में नया समीकरण सटीकता से प्रस्तुत करती है।
साथियों बात अगर हम उत्तर प्रदेश में सपा-कांग्रेस गठबंधन का सीटों पर पेच: 403 विधानसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे की बातचीत जारी है। 24 नवंबर को सपा ने कांग्रेस को 26 सीटों का प्रस्ताव दिया, जबकि कांग्रेस की मांग पहले 131 और बाद में 120 सीटों तक बताई गई। अखिलेश यादव ने कहा कि गठबंधन का उद्देश्य चुनाव जीतना है और अभी अंतिम निर्णय कहना जल्दबाजी होगी। इससे स्पष्ट है कि दोनों दलों के सामने सीटों के साथ-साथ राजनीतिक सम्मान और संगठनात्मक ताकत के बीच संतुलन बनाने की चुनौती है।
साथियों बात अगर हम ओवैसी-चंद्रशेखर का सामाजिक परिवर्तन मोर्चा: 12 नवंबर को असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने उत्तर प्रदेश में सामाजिक परिवर्तन मोर्चे की घोषणा की। दोनों दलों ने सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है और चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया है। 26 नवंबर को संविधान दिवस पर लखनऊ के रमाबाई आंबेडकर मैदान में पहली संयुक्त महारैली आयोजित होगी। आयोजकों ने पांच लाख लोगों की उपस्थिति का दावा किया है, जिसकी वास्तविक संख्या कार्यक्रम के बाद ही सटीकता से सामने आएगी।
साथियों बात अगर हम एसआईआर और मतदाता सूची का विवाद: उत्तर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद 1.27 करोड़ से अधिक हिंदू मतदाताओं के नाम गायब होने संबंधी राजनीतिक दावे ने विवाद पैदा किया है। निर्वाचन प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उसके डेटाबेस में धर्म के आधार पर मतदाताओं का वर्गीकरण नहीं होता।इसलिए इस विषय परआरोपों और आधिकारिक आंकड़ों के बीच अंतर समझना आवश्यक है।आगामी चुनावों में पात्र मतदाताओं के नाम सुरक्षित रखना और मतदाता सूची को पारदर्शी बनाना अत्यंत महत्वपूर्ण होगा।
साथियों बात अगर हम 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले पांच राज्यों का महत्व: इन पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले एक महत्वपूर्ण राजनीतिक पड़ाव माना जा रहा है। उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटें और 80 लोकसभा सीटें राष्ट्रीय राजनीति में विशेष महत्व रखती हैं। पंजाब में भाजपा-अकाली गठबंधन, उत्तर प्रदेश में सपा-कांग्रेस की बातचीत तथा ओवैसी- चंद्रशेखर का नया मोर्चा चुनावी प्रतिस्पर्धा के अलग-अलग स्वरूप प्रस्तुत करते हैं। हालांकि विधानसभा चुनाव के परिणामों को 2029 के लोकसभा परिणाम का निश्चित पूर्वानुमान नहीं माना जा सकता।
अतः अगर हम उपरोक्त पूरे विवरण का अध्ययन करें इसका विश्लेषण करें तो हम पाएंगे क़ि वैश्विक लोकतंत्र में बदलते सत्ता समीकरणों के बीच भारत के पांच राज्यों के चुनाव 2027 की महत्वपूर्ण राजनीतिक घटना होंगे। पंजाब में पुराने सहयोगियों की वापसी, उत्तर प्रदेश में गठबंधन की बातचीत और नए राजनीतिक मोर्चों का गठन चुनावी विमर्श को नई दिशा दे रहा है।अंततः गठबंधन नेतृत्व और राजनीतिक दावों से ऊपर लोकतंत्र में अंतिम निर्णय मतदाता का होता है। निष्पक्ष चुनाव, पारदर्शी मतदाता सूची और जनता का विश्वास ही लोकतांत्रिक व्यवस्था की वास्तविक शक्ति हैं।

क़र विशेषज्ञ स्तंभकार साहित्यकार अंतरराष्ट्रीय लेखक चिंतक कवि संगीत माध्यमा सीए (एटीसी) एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानीं गोंदिया महाराष्ट्र 9226229318

3a446890 8c9b 47bb a2b5 acfe3788a1d2

Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.

Unsubscribe
Page 3 News International Desk

Page 3 News International Desk

The Page 3 News is a Multilingual Worldwide daily newspaper founded in 2021. It is published in Bangkok, Thailand by the Page 3 News Thai Limited Partnership. Page 3 News is available to the world in all the three formats i.e. e-Paper, digital and print. The Page 3 News is having offices in many countries like Thailand, India, Canada, USA, etc. and is currently published in English, Thai, Hindi and Punjabi languages.

Related Posts

अयोध्या विधानसभा से डॉ. विशाल मिश्रा को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने की उठी मांग, पार्षदों, व्यापारियों, युवाओं और वरिष्ठजनों ने दिया समर्थन

by Page 3 News International Desk
November 24, 2026
0
0

महेंद्र त्रिपाठीअयोध्या। फैजाबाद शहर के हैदरगंज मोहल्ले में भाजपा नेता डॉ. विशाल मिश्रा की अयोध्या विधानसभा से दावेदारी के समर्थन...

अमौना चौराहे पर शिवपाल सिंह यादव जी का हुआ भव्य स्वागत, अनूप सिंह के साथ में उमड़ा हजारों कार्यकर्ताओं का जनसैलाब

by Page 3 News International Desk
November 24, 2026
0
0

महेंद्र त्रिपाठीअयोध्या। हलकारा का पुरवा में आयोजित दंगल कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने जा रहे समाजवादी पार्टी के...

राज्यसभा सांसद सजंय सिंह ने भाजपा पर लगाया फ्रॉड का आरोप

by Page 3 News International Desk
November 24, 2026
0
0

महेंद्र त्रिपाठीअयोध्या।आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह आज अयोध्या पहुंचे, महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते...

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 26 नवंबर को दिल्ली में करेंगे संविधान गौरव दिवस समारोह को संबोधित

by Page 3 News International Desk
November 24, 2026
0
3

चंदन सिंह | पेज 3 न्यूज़ वर्ल्डवाइड | नई दिल्ली सिविक सेंटर में जुटेंगे दिल्ली के बुद्धिजीवी, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता...

भारत तेज़ी से आगे बढ़ रहा है, लेकिन क्या आम भारतीय परिवार भी उसी गति से आगे बढ़ पा रहें है?- एक समग्र अंतरराष्ट्रीय विश्लेषण

by Page 3 News International Desk
November 24, 2026
0
6

सस्ती शिक्षा, सस्ता इलाज और कैंसर पर निर्णायक वार ज़रूरी - भारत की असली तरक्की का रास्ता,परिवार केंद्रित नीतियों से...

रसायनों के लगातार प्रयोग से मिट्टी की जैविक कार्बन सामग्री घटना, जल धारण क्षमता कम होनें से मिट्टी क़ा कठोर निर्जीव तथा बंजर होने क़ी आशंका

by Page 3 News International Desk
November 24, 2026
0
3

रासायनिक खादों का संकट केवल कृषि का मुद्दा नहीं,यह मानव स्वास्थ्य,पर्यावरणीय सुरक्षा, खाद्य संप्रभुता और भावी पीढ़ियों के अस्तित्व से...

Facebook Twitter Youtube Instagram Tumblr Pinterest

Page 3 News Multilingual Worldwide

The Page 3 News is a Multilingual Worldwide daily newspaper founded in 2021. It is published in Bangkok, Thailand by the Page 3 News Thai Limited Partnership. Page 3 News is available to the world in all the three formats i.e. e-Paper, digital and print.

The Page 3 News is having offices in many countries like Thailand, India, Canada, USA, etc. and is currently published in English, Thai, Hindi and Punjabi languages.

Category

Calanderwise News

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
« Oct    

© 2024 Page 3 News - First Multilingual Worldwide Newspaper based in Thailand.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

*By registering into our website, you agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.
All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Subscriptions
  • E-Paper
  • World News
  • Balochistan
  • USA
  • India
  • Thailand
  • Canada
  • UK
  • Australia
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Page 3 News - First Multilingual Worldwide Newspaper based in Thailand.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.