महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या। फैजाबाद शहर के हैदरगंज मोहल्ले में भाजपा नेता डॉ. विशाल मिश्रा की अयोध्या विधानसभा से दावेदारी के समर्थन में बैठक आयोजित की गई। इसमें उनके पुराने छात्र राजनीति के साथी, कोर टीम के सदस्य, पार्षद, पूर्व पार्षद, स्थानीय व्यापारी, युवा एवं वरिष्ठ नागरिक स्वयं आगे आकर शामिल हुए और उनकी दावेदारी को मजबूती से समर्थन दिया।
बैठक में उपस्थित लोगों ने भाजपा नेतृत्व से डॉ. विशाल मिश्रा को अयोध्या विधानसभा से प्रत्याशी बनाए जाने की मांग करते हुए भरोसा दिलाया कि प्रत्याशी घोषित होने पर व्यापारी समाज, युवाओं, बुजुर्गों और सभी वर्गों के बीच व्यापक जनसंपर्क कर भाजपा की जीत को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटेंगे।
बैठक में पार्षद अमित गुप्ता, पूर्व पार्षद आनंद गुप्ता, आलोक श्रीवास्तव, शिवम केसरवानी, राजन गुप्ता, बद्री मोदनवाल, गौरव सोनी, रिंकू गुप्ता, प्रशांत कीर्ति गुप्ता, बबलू यादव, महेश यादव, रिंकू केसरवानी, सुशील केसरवानी, पार्थ गुप्ता, आर्यन रस्तोगी, अनूप वर्मा, विजय यादव, शुभम गुप्ता, आलोक गुप्ता, दीपू गुप्ता, अनिल गुप्ता सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
बैठक में उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर भाजपा की तीसरी बार सरकार बनाने तथा अयोध्या विधानसभा में पार्टी की जीत को और बड़ी बनाने का संकल्प लिया।
