महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
भगवान राम की बहन शांता की ओर से रामलला को रक्षाबंधन की राखी अर्पित की गई।
श्रृंगी ऋषि सेवा संस्थान की ओर से यह विशेष राखी अयोध्या पहुंचाई गई।
श्रृंगी ऋषि आश्रम से सैकड़ों रामभक्त राखी लेकर अयोध्या पहुंचे।
रामभक्तों ने राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास को राखी सौंपी।
महंत कमलनयन दास इस राखी को राम मंदिर में रामलला को अर्पित करेंगे।
श्रृंगी ऋषि सेवा संस्थान प्रतिवर्ष शांता की ओर से रामलला को राखी अर्पित करता है।
मान्यता है कि शांता महाराज दशरथ की बड़ी पुत्री थीं और उनका जन्म माता कौशल्या से हुआ था।
बताया जाता है कि महाराज दशरथ ने शांता को संतानहीन राजा को गोद दे दिया था।
बाद में शांता का विवाह श्रृंगी ऋषि से हुआ था।
मान्यता है कि श्रृंगी ऋषि ने महाराज दशरथ के पुत्र प्राप्ति के लिए मनोरमा नदी के किनारे मखौड़ा धाम में यज्ञ कराया था। संकटमोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महन्थ सजंय दास महराज व हेमंत दास महराज ने भेजा रक्षाबंधन
