रामनगरी के रेड जोन और येलो जोन की सुरक्षा राम भरोसे
महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
रामकोट बैरियर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठे गंभीर सवाल
स्थानीय लोगों के चार पहिया वाहनों को प्रवेश के लिए अधिकारियों से लेना पड़ता है पास
बिना पास के स्थानीय निवासियों के वाहनों का प्रवेश नहीं आसान
दूसरी तरफ रेड जोन और येलो जोन में खुलेआम फर्राटा भर रहे ई-रिक्शा
ई-रिक्शा के आवागमन पर अयोध्या पुलिस का प्रभावी नियंत्रण नजर नहीं आ रहा
सुरक्षा के नाम पर स्थानीय नागरिकों के लिए सख्ती, लेकिन ई-रिक्शा के लिए नियमों का पालन कौन करा रहा?
क्या ई-रिक्शा चालकों की होती है जांच? संवेदनशील क्षेत्रों में प्रवेश की अनुमति किसके आदेश पर?
राम मंदिर जैसे अतिसंवेदनशील क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े हो रहे बड़े सवाल
आखिर रामकोट बैरियर पर ई-रिक्शा के अनियंत्रित आवागमन पर कब लगेगी रोक?
अयोध्या पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल, क्या जिम्मेदार अधिकारी लेंगे मामले का संज्ञान
