जो आँधियों के सामने कभी घबराता नहीं,
जो कठिन राहों में भी कदम डगमगाता नहीं,
जो उतार-चढ़ाव को जीवन का उसूल मानता है,
वही इंसान हर परिस्थिति में मुस्कुराता है।
कभी धूप मिले तो उसे सहन करना सीखता है,
कभी छाँव मिले तो उसमें भी सँवरना सीखता है,
जो समय के हर रंग को सहजता से अपनाता है,
वही अपने धैर्य से जीवन का अर्थ समझ पाता है।
न हर ठोकर से टूटता, न हर जीत पर इतराता है,
विपरीत हवाओं में भी उम्मीद के दीप जलाता है,
जिसके हौसलों में विश्वास और कर्मों में सच्चाई है,
उसके लिए हर कठिन घड़ी भी एक नई सीख लाई है।
संघर्षों की राहों में जो धैर्य का दीप जलाता है,
हर मुश्किल को अनुभव की सीढ़ी बनाता है,
वक्त भी उसकी अडिग निष्ठा का सम्मान करता है,
प्रकृति भी उसके धैर्य पर अपना स्नेह बरसाती है।
फ़िर एक दिन जीवन में ऐसा मुकाम आता है,
जब हर बेचैन लम्हा सुकून बनकर मुस्कुराता है,
किशन जो उतार-चढ़ाव से डरकर कभी हार नहीं मानता,
प्रकृति शांति का उपहार उसी की झोली में डालती है।
