महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
शहीद भगत सिंह स्मृति ट्रस्ट के चेयरमैन सत्यभान सिंह जनवादी ने आम बजट को किसानों, युवाओं और मध्यवर्ग के लिए निराशाजनक बताया। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से मध्यम वर्ग और निम्न मध्यम वर्ग को को कोई राहत नहीं दी गई है जबकि रुपये की कमजोरी के बीच आम जनता को टैक्स राहत की उम्मीद थी। अपनी अपारदर्शी और स्पष्ट घोषणाओं के कारण यह एक फीका बजट प्रतीत हो रहा है। इसी तरह इस बजट में शहरी सुधार, अफोर्डेबल हाउसिंग, एजुकेशन और हेल्थ जैसे क्षेत्रों पर गहराई से ध्यान नहीं दिया गया है जो बहुत निराशाजनक है। हैरत की बात यह भी है कि इंफ्रास्ट्रक्चर पर आवंटन घटा है जिससे रेलवे, डिफेंस और हेल्थकेयर जैसे सेक्टरों को उम्मीद के मुताबिक समर्थन नहीं मिल पाने की आशंका है। कुल मिलाकर यह अमीरों का बजट लगता है जिसमें बेरोजगारों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए पर्याप्त योजनाओं का अभाव है।
राम मंदिर दान पात्र चोरी मामले में अयोध्या में पोस्टर वार, कांग्रेस ने लगाए पोस्टर
महेंद्र त्रिपाठीअयोध्या राम मंदिर के दान पात्र से कथित पैसे की चोरी के मामले को लेकर अयोध्या में अब पोस्टर...