महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
तारुन थाना क्षेत्र में चोरी की घटना।
पीड़ित सुनील कुमार रावत ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
तहरीर के मुताबिक 7 और 8 अगस्त 2026 की रात करीब 11:45 बजे चोरी की वारदात हुई।
पीड़ित के अनुसार गांव की बहार ट्यूबवेल में रखे बक्से से 10 हजार रुपये निकाल लिए।
ट्यूबवेल रखी करीब 8 हजार रुपये कीमत की झटका मशीन भी उठा ले गए।
ट्यूबवेल में सो रही माँ के पैर से चांदी की पायल और कान से सोने की कील निकालने का भी आरोप।
इसके अलावा गले में पहने सोने के लॉकेट को भी चोर निकाल ले गए।
पीड़ित के मुताबिक चोर एक जोड़ी पायल भी लेकर फरार हुए।
रात में हुई घटना की जानकारी सुबह मिलने के बाद पीड़ित ने पुलिस को दी।
पीड़ित ने थाना तारुन पुलिस से FIR दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई और चोरी का सामान बरामद कराने की मांग की।
थाना तारुन के चितावां गांव का मामला।