सकारात्मक सोच में छिपी,हर मुश्किल की दवा होती है,
अडिग विश्वास की शक्ति से,हर राह आसान होती है।
विघ्न चाहे कितने आएँ,हौसलों को डिगने न दो,
उम्मीदों के दीप जलाकर,अंधियारे को टिकने न दो।
रास्तों में काँटे हों तो,उन्हें फूलों में बदलना सीखो,
मुश्किलों की हर चुनौती से,नया सबक लेना सीखो।
नकारात्मक विचारों को,मन के द्वार से दूर करो,
सकारात्मक दृष्टिकोण से,हर बाधा को चूर करो।
सोच बदलते ही अक्सर,परिस्थितियाँ बदल जाती हैं,
बंद पड़ी संभावनाएँ भी,नई राहें दिखलाती हैं।
जिस मन में विश्वास जगे,वह हार नहीं स्वीकारता,
हर ठोकर को सीढ़ी बनाकर,मंजिल का द्वार निहारता।
न विघ्नों से घबराना है,न कठिनाइयों से हारना है,
हर विपरीत परिस्थिति में,उम्मीद का हाथ थामना है।
संकल्पों की मशाल लेकर,निरंतर आगे बढ़ते जाओ,
अपनी सकारात्मक सोच से,सफलता के दीप जलाओ।
सोच सकारात्मक हो तो,हर पत्थर राह बन जाता है,
दृढ़ निश्चय का यात्री ही,इतिहास नया रच जाता है।
किशन विघ्न हटाने की शक्ति,अपने विचारों में होती है,
जीत कदम चूमती है,जिसकी सोच सकारात्मक होती है।
