• About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Monday, November 16, 2026
  • Login
  • Register
Page3News Worldwide
  • Home
  • E-Paper
  • Subscriptions
  • Countries
    • USA
    • Canada
    • India
    • Balochistan
    • Thailand
    • UK
    • Australia
  • Language Wise News
    • Thai News
    • Punjabi News
    • Hindi News
  • Other News
    • World News
    • Latest Movie Reviews
    • Culture
    • Finance
    • Hollywood
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Lifestyle
    • Fashion
    • food
    • Health
    • Travel
    • Politics
    • Science
    • Tech
  • Multilingual Editorial
    • English Editorials
    • Thai Editorials
    • Hindi Editorials
    • Punjabi Editorials
    • Page3News Special
No Result
View All Result
  • Home
  • E-Paper
  • Subscriptions
  • Countries
    • USA
    • Canada
    • India
    • Balochistan
    • Thailand
    • UK
    • Australia
  • Language Wise News
    • Thai News
    • Punjabi News
    • Hindi News
  • Other News
    • World News
    • Latest Movie Reviews
    • Culture
    • Finance
    • Hollywood
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Lifestyle
    • Fashion
    • food
    • Health
    • Travel
    • Politics
    • Science
    • Tech
  • Multilingual Editorial
    • English Editorials
    • Thai Editorials
    • Hindi Editorials
    • Punjabi Editorials
    • Page3News Special
No Result
View All Result
Page3News Worldwide
No Result
View All Result
Home Hindi News

एक तारीख,तीन ऐतिहासिक अवसर और मानवता के लिए एक महामंत्र!छठ की आस्था, प्रेस की आजादी और सहिष्णुता की शक्ति से विश्व में आएगी सद्भाव की नई क्रांति? छठ के उगते सूर्य से लेकर प्रेस की स्वतंत्र आवाज तक, सहिष्णुता का ऐसा महासंगम जो बदल सकता है विश्व की सोच? मानवता के तीन महास्तंभ देंगे नफ़रत पर प्रेम की विज़य का संदेश – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

by Page 3 News International Desk
November 16, 2026
in Hindi News, Hindi Editorials
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsappShare on TelegramShare on LineShare on Email

16 नवंबर को मानवता के नाम प्रकृति, लोकतंत्र और विश्व शांति का ऐतिहासिक संदेश!छठ की आस्था, राष्ट्रीय प्रेस की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय सहिष्णुता का अनूठा संगम

क़्या सहिष्णुता से कलियुग को सतयुग,त्रेतायुग में बदलना संभव है? 16 नवंबर को छठ महापर्व उगते सूर्य का अर्घ्य, राष्ट्रीय प्रेस दिवस और अंतरराष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस देंगे पूरी दुनियाँ को आत्ममंथन का संदेश? तीन आयोजनों में छिपा विश्व शांति का महामंत्र? -एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी गोंदिया महाराष्ट्र

RelatedPosts

छठ घाटों पर पहुंचे विधायक चंदन कुमार चौधरी, छठव्रतियों से की मुलाकात; 60 से अधिक घाटों पर हुई व्यवस्था

आओ खुशियों के ख़ूबसूरत रिश्तों नातों संबंधों की क़द्र करें

भारत संस्कृति,भाषाओं, उपनिषद साहित्य से पिरोई एक ख़ूबसूरत माला

गोंदिया – वैश्विक स्तरपर मानव सभ्यता का इतिहास इस बात का साक्षी रहा है कि संसार में शांति,प्रेम,भाईचारा, सद्भाव और मानवीय मूल्यों की स्थापना केवल कानूनों, सरकारी घोषणाओं अथवा धार्मिक उपदेशों से संभव नहीं है,बल्कि इसके लिए प्रत्येक मनुष्य के हृदय और मस्तिष्क में सहिष्णुता,करुणा,उदारता और दूसरे के विचारों का सम्मान करने की भावना का होना अनिवार्य है।यदि मानव समाज के प्रत्येक व्यक्ति के हृदय में सहिष्णुता का वास्तविक भाव समाहित हो जाए तो जाति,धर्म,भाषा, क्षेत्र,विचारधारा और सांस्कृतिक विविधताओं के बावजूद संपूर्ण संसार एक परिवार की तरह जीवन व्यतीत कर सकता है। मैं एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानीं गोंदिया महाराष्ट्र यह मानता हूं कि कल्पना कीजिए कि यदि मनुष्य दूसरों के विचारों को सुनने, असहमति को स्वीकार करने,एक-दूसरे की धार्मिक मान्यताओं का सम्मान करने और विवादों का समाधान संवाद से करने लगे तो वर्तमान कलियुग जैसी सामाजिक कटुता,वैमनस्य और संघर्षों को काफी हद तक कम करके मानवता को सतयुग और त्रेतायुग के आदर्शों की दिशा में अग्रसर किया जा सकता है।इसी मानवीय विचारधारा को विशेष अर्थ प्रदान करने वाला 16 नवंबर 2026 का दिन अपने भीतर तीन अलग- अलग लेकिन अत्यंत महत्वपूर्ण अवसरों का अद्भुत संगम लेकर आया है।इस दिन भारत में राष्ट्रीय प्रेस दिवस, संपूर्ण विश्व में अंतरराष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस और भारत की लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा का अंतिम दिन अर्थात उषा अर्घ्य एवं पारण मनाया जाएगा।इन तीनों अवसरों काएक साथ पड़ना हमें यह विचार करने का अवसर देता है कि क़्या मानवता की वास्तविक उन्नति का मार्ग सहिष्णुता, जिम्मेदार अभिव्यक्ति और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता से होकर नहीं गुजरता?
साथियों बात अगर हम छठ महापर्व उगते सूर्य के अर्घ्य में प्रकृति,अनुशासन और मानवता का संदेशभारत की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं में छठ महापर्व का विशेष स्थान है।यह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति कृतज्ञता परिवार के कल्याण, आत्मानुशासन,स्वच्छता,सामूहिक सहभागिता और आस्था का अद्भुत उदाहरण है।वर्ष 2026 में चार दिवसीय छठ महापर्व 13 नवंबर को नहाय-खाय से प्रारंभ हुआ, 14 नवंबर को खरना मनाया गया,15 नवंबर को अस्ताचलगामी सूर्य को संध्या अर्घ्य दिया और 16 नवंबर सोमवार को उगते हुए सूर्य को उषा अर्घ्य अर्पित करने के साथ व्रत का पारण हो रहा है।इस अवसर पर श्रद्धालु नदियों,तालाबों और अन्य जलाशयों के किनारे एकत्रित होकर सूर्यदेव और छठी मैया के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट कर रहे हैं।छठ पूजा की सबसे बड़ी विशेषताओं में से एक यह है कि इसमें अस्त होते सूर्य के साथ-साथ उगते सूर्य को भी समान श्रद्धा से अर्घ्य दिया जाता है।यह परंपरा हमें जीवन का एक गहरा मानवीय औरसामाजिक संदेश देती है कि सम्मान केवल सफलता और उन्नति के समय ही नहीं, बल्कि संघर्ष,कठिनाई और अवसान के समय भी मिलना चाहिए।दूसरे शब्दों में, मनुष्य को किसी व्यक्तिका मूल्यांकन केवल उसकी वर्तमान स्थिति,आर्थिक हैसियत अथवा सामाजिक प्रतिष्ठा के आधार पर नहीं करना चाहिए। छठ पर्व में सामूहिकता का भाव भी अत्यंत प्रेरणादायक है।घाटों की सफाई,रास्तों की व्यवस्था श्रद्धालुओं की सहायता, प्रसाद की तैयारी और पूजा की सामूहिक व्यवस्थाओं में विभिन्न समुदायों के लोग योगदान देते हैं।यह दृश्य बताता है कि धार्मिक आस्था का वास्तविक सौंदर्य तब और बढ़ जाता है,जब उसमें मानव सेवा, परस्पर सहयोग और सामाजिक सौहार्द भी सम्मिलित हो जाए। छठ का प्रकृति से जुड़ा स्वरूप हमें जल स्रोतों की स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के सम्मान की जिम्मेदारी भी याद दिलाता है।
साथियों बात अगर हम अंतरराष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस विविधताओं को स्वीकार करने की वैश्विक मानवीय पहल को समझने की करें तो,अंतरराष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस प्रत्येक वर्ष 16 नवंबर को मनाया जाता है।इसकी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि वर्ष 1995 से जुड़ी हुई है,जब यूनेस्को के सदस्य देशों ने 16 नवंबर 1995 को सहिष्णुता के सिद्धांतों की घोषणा स्वीकार की थी। इसके बाद वर्ष 1996 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने प्रस्ताव 51/95 के माध्यम से 16 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस घोषित किया।इस दिवस का मूल उद्देश्य दुनियाँ के देशों, समाजों और नागरिकों में सहिष्णुता, आपसी सम्मान, सांस्कृतिक विविधता, मानवाधिकारों तथा शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व की भावना को मजबूत करना है।यूनेस्को की अवधारणा के अनुसार सहिष्णुता का अर्थ केवल दूसरों को बर्दाश्त करना नहीं, बल्कि उनकी विविध संस्कृतियों अभिव्यक्तियों और मानवीय अस्तित्व का सम्मान एवं स्वीकार करना है। यह बात विशेष रूप से समझने योग्य है कि सहिष्णुता का अर्थ अन्याय,शोषण,भेदभाव अथवा मानवाधिकारों के उल्लंघन को चुपचाप स्वीकार करना नहीं है।बल्कि इसका वास्तविक अर्थ है कि हम अपने अधिकारों के साथ दूसरों के अधिकारों का भी सम्मान करें और असहमति होने पर भी संवाद तथा संवैधानिक मर्यादाओं का पालन करें।आज जब विश्व अनेक क्षेत्रों में युद्ध, धार्मिक तनाव, नस्लीय भेदभाव, भाषायी विवाद, सामाजिक विभाजन और वैचारिक टकराव जैसी चुनौतियों का सामना कर रहा है, तब सहिष्णुता की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। यदि विश्व के राष्ट्र अपनी राजनीतिक,धार्मिक और आर्थिक प्रतिस्पर्धाओं से ऊपर उठकर मानवता को प्राथमिकता दें तो अंतरराष्ट्रीय शांति और सहयोग की नई संभावनाएं विकसित हो सकती हैं।
साथियों बात अगर हम राष्ट्रीय प्रेस दिवस:स्वतंत्र अभिव्यक्ति के साथ सहिष्णुता और जिम्मेदारी का संकल्प को समझने की करें तो,16 नवंबर भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में भी महत्वपूर्ण स्थान रखता है, क्योंकि इसी दिन राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया जाता है। वर्ष 1966 में 16 नवंबर को भारतीय प्रेस परिषद ने कार्य करना प्रारंभ किया था। इस दिन का उद्देश्य स्वतंत्र और जिम्मेदार पत्रकारिता के महत्व को रेखांकित करना तथा प्रेस की स्वतंत्रता और उसके नैतिक दायित्वों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। लोकतंत्र में प्रेस को चौथा स्तंभ कहा जाता है,क्योंकि वह सरकार, प्रशासन, न्यायव्यवस्था सामाजिक संस्थाओं और आम नागरिकों के बीच सूचना तथा संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम है।लेकिन प्रेस की वास्तविक शक्ति केवल समाचार प्रकाशित करने में नहीं, बल्कि सत्य की खोज,तथ्यों की पुष्टि, निष्पक्षता जनहित और जवाबदेही सुनिश्चित करने में निहित है। यहां सहिष्णुता का संबंध अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाता है। पत्रकारिता का उद्देश्य किसी व्यक्ति,समुदाय, धर्म अथवा विचारधारा को अपमानित करना नहीं,बल्कि तथ्यों के माध्यम से समाज को जागरूक करना होना चाहिए। किसी समाचार से असहमति होने पर उसका उत्तर तर्क और प्रमाणों से दिया जाना चाहिए, न कि धमकी, हिंसा अथवा अभिव्यक्ति पर अनुचित प्रतिबंध लगाकर। इसी प्रकार पत्रकारों को भी आलोचना स्वीकार करने, विभिन्न पक्षों को सुनने और समाचारों में संतुलन बनाए रखने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए।आज डिजिटल मीडिया सामाजिक संचार मंचों, कृत्रिम बुद्धिमत्ता से निर्मित सामग्री और तेजी से फैलती भ्रामक सूचनाओं के दौर में जिम्मेदार पत्रकारिता का महत्व कई गुना बढ़ गया है। किसी अपुष्ट खबर को सनसनीखेज बनाकर प्रसारित करना सामाजिक तनाव को बढ़ा सकता है, जबकि सत्यापित और संतुलित पत्रकारिता समाज में विश्वास तथा सद्भाव स्थापित कर सकती है।इसलिए राष्ट्रीय प्रेस दिवस का संदेश केवल प्रेस की स्वतंत्रता तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि स्वतंत्रता के साथ सत्यनिष्ठा, सहिष्णुता और सामाजिक जिम्मेदारी का संकल्प भी सटीकता से होना चाहिए।
साथियों बात अगर हम तीनों अवसरों का साझा संदेश : सहिष्णुता से ही संभव है इसको समझने की करें तो सभ्य और शांतिपूर्ण समाज, अब इन तीनों अवसरों को एक साथ जोड़कर देखें तो इनके बीच एक अद्भुत वैचारिक समानता दिखाई देती है।अंतरराष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस हमें सिखाता है कि दुनियाँ की विविधताओं का सम्मान करना चाहिए।राष्ट्रीय प्रेस दिवस बताता है कि विचारों की स्वतंत्रता के साथ सत्य और जिम्मेदारी का पालन करना चाहिए।वहीं छठ महापर्व हमें प्रकृति, परिवार समाज और जीवन के प्रति कृतज्ञता तथा अनुशासन का संदेश देता है।इन तीनों का साझा आधार मानवीय संवेदनाएं हैं।सहिष्णुता के बिना लोकतंत्र में स्वस्थ बहस संभव नहीं,जिम्मेदार पत्रकारिता के बिना लोकतांत्रिक जागरूकता मजबूत नहीं हो सकती और सामाजिक सहयोग के बिना धार्मिक तथा सांस्कृतिक आयोजन अपनी व्यापक मानवीय सार्थकता प्राप्त नहीं कर सकते। आज विश्व को ऐसी मानसिकता की आवश्यकता है जिसमें व्यक्ति अपनी धार्मिक मान्यताओं का पालन करते हुए दूसरे की आस्था का सम्मान करे, अपनी भाषा और संस्कृति पर गर्व करते हुए दूसरी संस्कृतियों को भी महत्व दे तथा अपनी विचारधारा को व्यक्त करते समय दूसरों की गरिमा और स्वतंत्रता का ध्यान रखे। यही वास्तविक सभ्यता है और यही मानवीय विकास का आधार है।
साथियों बात अगर हम युवा पीढ़ी, शिक्षा और डिजिटल समाज के लिए विशेष संदेश को समझने की करें तो इस ऐतिहासिक संयोग का संदेश विशेष रूप से युवा पीढ़ी तक पहुंचना चाहिए।विद्यालयों, महाविद्यालयों,विश्वविद्यालयों सामाजिक संगठनों और मीडिया संस्थानों में सहिष्णुता संवैधानिक मूल्यों,संवाद की संस्कृति तथा जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार पर चर्चा होनी चाहिए।सोशल मीडिया पर किसी की धार्मिक, भाषायी अथवा व्यक्तिगत पहचान को लेकर अपमानजनक टिप्पणियां करने के बजाय तर्कपूर्ण संवाद को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। परिवारों में बच्चों को यह शिक्षा मिलनी चाहिए कि मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन किसी का अपमान करना उचित नहीं। पत्रकारिता के विद्यार्थियों को तथ्य-जांच, निष्पक्षता और मानवीय संवेदनाओं का महत्व समझना चाहिए। धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं को भी अपने आयोजनों के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जरूरतमंदों की सहायता और सामाजिक एकता को प्रोत्साहित करना चाहिए। इस प्रकार 16 नवंबर का संदेश केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रहकर समाज के दैनिक व्यवहार का हिस्सा बन सकता है।
अतः अगर हम उपरोक्त पूरे विवरण का अध्ययन कर इसका विश्लेषण करें तो हम पाएंगे कि मानवता का वास्तविक सूर्य सहिष्णुता के हृदय में ही उदय होगा अंतत 16 नवंबर 2026 का यह अनूठा अवसर हमें एक ऐसी सामूहिक सीख दे रहा है, जिसकी आवश्यकता आज भारत ही नहीं, बल्कि संपूर्ण विश्व को है। छठ महापर्व का उगता सूर्य नई आशाओं और सकारात्मकता का प्रतीक बने, राष्ट्रीय प्रेस दिवस सत्यनिष्ठ और जिम्मेदार अभिव्यक्ति की प्रेरणा दे तथा अंतरराष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस मानवता के बीच प्रेम, सम्मान और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व की भावना को मजबूत करे। हमें यह समझना होगा कि किसी भी धर्म की महानता दूसरे धर्म को छोटा दिखाने में नहीं, किसी भी विचारधारा की शक्ति दूसरे विचारों को कुचलने में नहीं और किसी भी राष्ट्र की वास्तविक प्रगति दूसरे राष्ट्रों के प्रति घृणा में नहीं होती। वास्तविक महानता दूसरों को सम्मान देने,कमजोरों का सहारा बनने सत्य का साथ देने और मतभेदों के बावजूद मानवता को सर्वोपरि रखने में है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने हृदय में सहिष्णुता का दीप प्रज्वलित कर ले तो परिवार से समाज, समाज से राष्ट्र और राष्ट्र से संपूर्ण विश्व तक शांति की नई चेतना का विस्तार हो सकता है। शायद यही वह मानवीय परिवर्तन होगा, जिसके माध्यम से हम कलियुग की कटुता और वैमनस्य से निकलकर सतयुग और त्रेतायुग के आदर्शों अर्थात सत्य, करुणा, मर्यादा, परोपकार और सद्भाव की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे। क्योंकि सूर्य का प्रकाश संसार को रोशन करता है, लेकिन सहिष्णुता का प्रकाश मनुष्य के अंतर्मन को रोशन करके संपूर्ण मानवता को नई दिशा प्रदान करता है।

क़र विशेषज्ञ स्तंभकार साहित्यकार अंतरराष्ट्रीय लेखक चिंतक कवि संगीत माध्यमा सीए (एटीसी) एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानीं गोंदिया महाराष्ट्र 9226229318

2a15d0a8 3e35 4d70 9777 eb976536e4a5

Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.

Unsubscribe
Page 3 News International Desk

Page 3 News International Desk

The Page 3 News is a Multilingual Worldwide daily newspaper founded in 2021. It is published in Bangkok, Thailand by the Page 3 News Thai Limited Partnership. Page 3 News is available to the world in all the three formats i.e. e-Paper, digital and print. The Page 3 News is having offices in many countries like Thailand, India, Canada, USA, etc. and is currently published in English, Thai, Hindi and Punjabi languages.

Related Posts

छठ घाटों पर पहुंचे विधायक चंदन कुमार चौधरी, छठव्रतियों से की मुलाकात; 60 से अधिक घाटों पर हुई व्यवस्था

by Page 3 News International Desk
November 16, 2026
0
8

चंदन सिंह | पेज 3 न्यूज़ वर्ल्डवाइड | नई दिल्ली दिल्ली में 1,400 से अधिक छठ घाटों पर आयोजन, संगम...

आओ खुशियों के ख़ूबसूरत रिश्तों नातों संबंधों की क़द्र करें

by Page 3 News International Desk
November 16, 2026
0
2

ख़ुशहाल रिश्तों नातों को मज़बूत करने नजरअंदाजी झुकना व समर्पण का भाव होना अत्यंत ज़रूरी रिश्तों नातों को ख़ुशहाल बनाने...

भारत संस्कृति,भाषाओं, उपनिषद साहित्य से पिरोई एक ख़ूबसूरत माला

by Page 3 News International Desk
November 16, 2026
0
2

भारतीय भाषाओं का वैज्ञानिक और तकनीकी संरक्षण जरूरी भारतीय भाषाएं भारत रूपी माला में पिरोए मोती हैं जिसके प्रकाश से...

कविता – सकारात्मक सोच का संकल्प

by Page 3 News International Desk
November 16, 2026
0
2

सकारात्मक सोच में छिपी,हर मुश्किल की दवा होती है,अडिग विश्वास की शक्ति से,हर राह आसान होती है।विघ्न चाहे कितने आएँ,हौसलों...

कविता – संपत्ति से विल,संस्कारों से बनती है गुडविल!

by Page 3 News International Desk
November 16, 2026
0
2

धन-दौलत हो तो वसीयत लिखी जाती है,पीढ़ियों के नाम संपत्ति रखी जाती है,मगर संस्कारों की दौलत जब बाँटी जाती है,तो...

अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे को लेकर इकबाल अंसारी ने कहा कि भगवान राम सब का सुनते हैं

by Page 3 News International Desk
November 16, 2026
0
2

महेंद्र त्रिपाठीअयोध्या।सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 12 दिसंबर को प्रस्तावित अयोध्या दौरे पर बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल...

Facebook Twitter Youtube Instagram Tumblr Pinterest

Page 3 News Multilingual Worldwide

The Page 3 News is a Multilingual Worldwide daily newspaper founded in 2021. It is published in Bangkok, Thailand by the Page 3 News Thai Limited Partnership. Page 3 News is available to the world in all the three formats i.e. e-Paper, digital and print.

The Page 3 News is having offices in many countries like Thailand, India, Canada, USA, etc. and is currently published in English, Thai, Hindi and Punjabi languages.

Category

Calanderwise News

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
« Oct    

© 2024 Page 3 News - First Multilingual Worldwide Newspaper based in Thailand.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

*By registering into our website, you agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.
All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Subscriptions
  • E-Paper
  • World News
  • Balochistan
  • USA
  • India
  • Thailand
  • Canada
  • UK
  • Australia
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Page 3 News - First Multilingual Worldwide Newspaper based in Thailand.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.