• About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Sunday, September 6, 2026
  • Login
  • Register
Page3News Worldwide
  • Home
  • E-Paper
  • Subscriptions
  • Countries
    • USA
    • Canada
    • India
    • Balochistan
    • Thailand
    • UK
    • Australia
  • Language Wise News
    • Thai News
    • Punjabi News
    • Hindi News
  • Other News
    • World News
    • Latest Movie Reviews
    • Culture
    • Finance
    • Hollywood
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Lifestyle
    • Fashion
    • food
    • Health
    • Travel
    • Politics
    • Science
    • Tech
  • Multilingual Editorial
    • English Editorials
    • Thai Editorials
    • Hindi Editorials
    • Punjabi Editorials
    • Page3News Special
No Result
View All Result
  • Home
  • E-Paper
  • Subscriptions
  • Countries
    • USA
    • Canada
    • India
    • Balochistan
    • Thailand
    • UK
    • Australia
  • Language Wise News
    • Thai News
    • Punjabi News
    • Hindi News
  • Other News
    • World News
    • Latest Movie Reviews
    • Culture
    • Finance
    • Hollywood
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Lifestyle
    • Fashion
    • food
    • Health
    • Travel
    • Politics
    • Science
    • Tech
  • Multilingual Editorial
    • English Editorials
    • Thai Editorials
    • Hindi Editorials
    • Punjabi Editorials
    • Page3News Special
No Result
View All Result
Page3News Worldwide
No Result
View All Result
Home Hindi News

‘सुषमा जी की प्रेरणा ही मेरी जनसेवा की शक्ति’ : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

by Page 3 News International Desk
August 6, 2026
in Hindi News
0
‘सुषमा जी की प्रेरणा ही मेरी जनसेवा की शक्ति’ : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
0
SHARES
28
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsappShare on TelegramShare on LineShare on Email

चंदन सिंह | पेज 3 न्यूज़ वर्ल्डवाइड | नई दिल्ली

पुण्यतिथि पर दिल्ली भाजपा ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कर किया स्मरण; हर्ष मल्होत्रा बोले— सुषमा स्वराज संवेदनशीलता, सेवा और सशक्त नेतृत्व की अमिट पहचान थीं

नई दिल्ली, 6 अगस्त। भारत की पूर्व विदेश मंत्री एवं पद्म विभूषण स्वर्गीय श्रीमती सुषमा स्वराज की पुण्यतिथि पर दिल्ली भाजपा द्वारा बुधवार को श्रद्धांजलि एवं स्मृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दिल्ली भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने नई दिल्ली की सांसद बाँसुरी स्वराज की उपस्थिति में सुषमा स्वराज के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके उपरांत वसंत विहार स्थित वसंत उद्यान में आयोजित स्मृति समारोह में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कर उन्हें अनूठी श्रद्धांजलि दी गई।

WhatsApp Image 2026 08 06 at 10.32.34 AM

कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता, सांसद बाँसुरी स्वराज, विधायक अनिल शर्मा सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यह दिन उनके लिए अत्यंत भावुक करने वाला है। उन्होंने कहा कि सुषमा स्वराज का व्यक्तित्व और उनका चित्र हमेशा उनकी स्मृतियों में जीवंत रहता है। उन्होंने कहा, “मैं समाज एवं दिल्ली के लिए आज जो कुछ कर पा रही हूं, वह आदरणीय श्रीमती सुषमा स्वराज से मिली प्रेरणा एवं मार्गदर्शन का परिणाम है।” मुख्यमंत्री ने कहा कि सुषमा स्वराज उनके लिए सदैव आदर्श रहीं और जनसेवा का मार्ग उन्होंने उन्हीं से सीखा। उन्होंने यह भी कहा कि बाँसुरी स्वराज में अपनी माता की सौम्यता, संवेदनशीलता और व्यक्तित्व के गुण स्पष्ट दिखाई देते हैं तथा उनकी सफलता ही सुषमा स्वराज के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने भारी वर्षा के बावजूद बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं और नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि सुषमा स्वराज भारतीय राजनीति की ऐसी प्रेरणादायी हस्ती थीं जिन्होंने संवेदनशीलता और दृढ़ नेतृत्व का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा, “सुषमा जी केवल एक नेता नहीं थीं, बल्कि भारतीय राजनीति का वह आदर्श थीं जिसमें संवेदनशीलता के साथ दृढ़ता और सत्ता के साथ सेवा का अद्भुत संगम था।”

उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री के रूप में सुषमा स्वराज ने “जनता की विदेश नीति” को नई पहचान दी। दुनिया के किसी भी कोने में संकट में फंसे भारतीयों के लिए वह भरोसे का सबसे बड़ा नाम थीं। उन्होंने कहा कि उनके सरल जीवन, स्पष्ट वक्तव्य और संसद में ओजस्वी भाषण आज भी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने सभी से राष्ट्र प्रथम, सेवा परमो धर्म और महिला सम्मान के उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

WhatsApp Image 2026 08 06 at 10.32.35 AM

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि सुषमा स्वराज अत्यंत संवेदनशील, कर्मठ और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करने वाली नेता थीं। उन्होंने कहा कि सुषमा दीदी ने भाजपा के हजारों कार्यकर्ताओं का निर्माण किया और संगठन को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि सुषमा स्वराज जैसा संवेदनशील नेता तैयार करना आसान नहीं है। उन्होंने कहा कि उनके राजनीतिक जीवन में सुषमा स्वराज का विशेष स्थान है क्योंकि भाजपा से पहला चुनाव लड़ने की सूचना भी उन्होंने ही दी थी और आगे बढ़ने का मार्गदर्शन भी उन्होंने ही किया।

सांसद योगेन्द्र चांदोलिया ने कहा कि उन्हें अपने जीवन का पहला विधानसभा चुनाव करोलबाग से लड़ने का अवसर सुषमा स्वराज ने ही दिया था। वहीं सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि व्यापारिक एवं सामाजिक गतिविधियों के दौरान उन्हें अनेक अवसरों पर सुषमा स्वराज का मार्गदर्शन मिला और हर मुलाकात में उनका अपनापन एवं स्नेह और अधिक बढ़ता गया।

कार्यक्रम के अंत में सांसद बाँसुरी स्वराज ने भावुक संबोधन में कहा, “माँ केवल मेरी माँ नहीं थीं, बल्कि लाखों भाजपा कार्यकर्ताओं की माँ अथवा बड़ी बहन समान थीं। इतनी बरसात में भी बड़ी संख्या में लोगों को उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने आते देखकर जनसेवा के लिए और अधिक समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।”

RelatedPosts

कविता – कर्मों का हिसाब ब्याज सहित मिलता है

कविता – ईश्वर-अल्लाह की अदालत में नहीं बच पाओगे

शिक्षक सम्मान, राष्ट्र का सम्मान: ‘शिक्षक महाकुंभ’ में शिक्षकों को नमन — विधायक चंदन कुमार चौधरी

स्मृति कार्यक्रम में दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद और मनजिंदर सिंह सिरसा, सांसद कमलजीत सहरावत, स्वाति मालीवाल, प्रवीण खंडेलवाल, मनोज तिवारी, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, विधायक नीरज बसोया, शिखा राय, श्याम शर्मा, हरीश खुराना, उमंग बजाज, एनडीएमसी के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल, सदस्य दिनेश प्रताप सिंह, दिल्ली भाजपा के महामंत्री राजेश भाटिया एवं योगिता सिंह, उपाध्यक्ष विजय सोलंकी, कोषाध्यक्ष सतीश गर्ग, मंत्री अभिषेक टंडन, मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर, युवा मोर्चा अध्यक्ष रजत चौधरी, सफाई आयोग की अध्यक्ष सुनीता कांगड़ा, वरिष्ठ नेता राधेश्याम शर्मा, राजीव बब्बर, दिल्ली कैंट सदस्य राजेश गोयल, महिला आयोग सदस्य श्याम बाला, अनेक निगम पार्षद तथा सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी नेताओं ने स्वर्गीय सुषमा स्वराज के राष्ट्रसेवा, महिला सशक्तिकरण, जनकल्याण और संगठन निर्माण में दिए गए योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम का समापन ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण के साथ हुआ, जिसे सुषमा स्वराज की स्मृति को प्रकृति संरक्षण से जोड़ने का प्रतीकात्मक संदेश बताया गया।

Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.

Unsubscribe
Page 3 News International Desk

Page 3 News International Desk

The Page 3 News is a Multilingual Worldwide daily newspaper founded in 2021. It is published in Bangkok, Thailand by the Page 3 News Thai Limited Partnership. Page 3 News is available to the world in all the three formats i.e. e-Paper, digital and print. The Page 3 News is having offices in many countries like Thailand, India, Canada, USA, etc. and is currently published in English, Thai, Hindi and Punjabi languages.

Related Posts

कविता – कर्मों का हिसाब ब्याज सहित मिलता है

by Page 3 News International Desk
September 6, 2026
0
1

हे मनुष्य!सफेद पोश में छिपकर,क्यों करता है कपट,समझता है कोई देख न पाए,मिट जाएगा हर एक झपट।चेहरे पर रख ले...

कविता – ईश्वर-अल्लाह की अदालत में नहीं बच पाओगे

by Page 3 News International Desk
September 6, 2026
0
1

पुलिस को रिश्वत देकर कानून से बच जाओगे,अदालत में तर्कों से अपना पक्ष सजाओगे,दुनियाँ की अदालत में बेगुनाह कहलाओगे,ईश्वर-अल्लाह की...

शिक्षक सम्मान, राष्ट्र का सम्मान: ‘शिक्षक महाकुंभ’ में शिक्षकों को नमन — विधायक चंदन कुमार चौधरी

by Page 3 News International Desk
September 5, 2026
0
1

चंदन सिंह | पेज 3 न्यूज़ वर्ल्डवाइड | नई दिल्ली नई दिल्ली: शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर त्यागराज स्टेडियम...

संगम विहार में जनसुनवाई: जनता के सामने विकास कार्यों का हिसाब, व्यापारियों की समस्याओं का मौके पर समाधान

by Page 3 News International Desk
September 5, 2026
0
2

चंदन सिंह | पेज 3 न्यूज़ वर्ल्डवाइड | नई दिल्ली नई दिल्ली: संगम विहार विधानसभा क्षेत्र के रतिया मार्ग पर...

अयोध्या विधायक की अनोखी पहल,पत्रकारों को कराएंगे तीर्थ यात्रा!

by Page 3 News International Desk
September 5, 2026
0
0

महेंद्र त्रिपाठीअयोध्या! अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने अनोखी पहल किया है जिसमें उन्होंने अयोध्या की पत्रकारों को अपनें निजी...

भारत की नई वैश्विक आर्थिक छलांग :आर्थिक महाशक्ति बनने पूंजी,अंतरिक्ष,विदेशी मुद्रा और ब्रिक्स के बीच विज़न 2047 की निर्णायक राह -समग्र व्यापक विश्लेषण

by Page 3 News International Desk
September 5, 2026
0
2

भारत का नया ग्लोबल पावर गेम: पैसा,बाजार, अंतरिक्ष और ब्रिक्स -2047 तक दुनियाँ की आर्थिक धुरी बनने की तैयारी अब...

Facebook Twitter Youtube Instagram Tumblr Pinterest

Page 3 News Multilingual Worldwide

The Page 3 News is a Multilingual Worldwide daily newspaper founded in 2021. It is published in Bangkok, Thailand by the Page 3 News Thai Limited Partnership. Page 3 News is available to the world in all the three formats i.e. e-Paper, digital and print.

The Page 3 News is having offices in many countries like Thailand, India, Canada, USA, etc. and is currently published in English, Thai, Hindi and Punjabi languages.

Category

Calanderwise News

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
« Aug    

© 2024 Page 3 News - First Multilingual Worldwide Newspaper based in Thailand.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

*By registering into our website, you agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.
All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Subscriptions
  • E-Paper
  • World News
  • Balochistan
  • USA
  • India
  • Thailand
  • Canada
  • UK
  • Australia
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Page 3 News - First Multilingual Worldwide Newspaper based in Thailand.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.