• About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Thursday, August 13, 2026
  • Login
  • Register
Page3News Worldwide
  • Home
  • E-Paper
  • Subscriptions
  • Countries
    • USA
    • Canada
    • India
    • Balochistan
    • Thailand
    • UK
    • Australia
  • Language Wise News
    • Thai News
    • Punjabi News
    • Hindi News
  • Other News
    • World News
    • Latest Movie Reviews
    • Culture
    • Finance
    • Hollywood
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Lifestyle
    • Fashion
    • food
    • Health
    • Travel
    • Politics
    • Science
    • Tech
  • Multilingual Editorial
    • English Editorials
    • Thai Editorials
    • Hindi Editorials
    • Punjabi Editorials
    • Page3News Special
No Result
View All Result
  • Home
  • E-Paper
  • Subscriptions
  • Countries
    • USA
    • Canada
    • India
    • Balochistan
    • Thailand
    • UK
    • Australia
  • Language Wise News
    • Thai News
    • Punjabi News
    • Hindi News
  • Other News
    • World News
    • Latest Movie Reviews
    • Culture
    • Finance
    • Hollywood
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Lifestyle
    • Fashion
    • food
    • Health
    • Travel
    • Politics
    • Science
    • Tech
  • Multilingual Editorial
    • English Editorials
    • Thai Editorials
    • Hindi Editorials
    • Punjabi Editorials
    • Page3News Special
No Result
View All Result
Page3News Worldwide
No Result
View All Result
Home Hindi News

साधु-संतों के वेश में संसद के बाहर प्रदर्शन पर कानूनी घेराबंदी, भाजपा नेता डॉ. रजनीश सिंह ने भेजा विधिक नोटिस; माफी नहीं तो मानहानि सहित कठोर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

by Page 3 News International Desk
August 2, 2026
in Hindi News
0
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsappShare on TelegramShare on LineShare on Email

महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
संसद भवन के समक्ष राम मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी के मुद्दे को लेकर साधु-संतों का वेश धारण कर किए गए राजनीतिक प्रदर्शन के विरुद्ध अब कानूनी मोर्चा खुल गया है। भाजपा नेता डॉ. रजनीश सिंह ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, सांसद पप्पू यादव तथा सांसद अवधेश प्रसाद को विस्तृत विधिक नोटिस एवं सार्वजनिक आपत्ति-पत्र भेजते हुए आरोप लगाया है कि इस कृत्य से सनातन धर्म, साधु-संत परंपरा और करोड़ों रामभक्तों की धार्मिक भावनाओं का गंभीर अपमान हुआ है।

विधिक नोटिस में कहा गया है कि साधु-संतों का स्वरूप भारतीय संस्कृति में तप, त्याग, सेवा और आध्यात्मिक चेतना का सर्वोच्च प्रतीक है। ऐसे पवित्र स्वरूप का राजनीतिक प्रदर्शन, प्रचार अथवा आरोप-प्रत्यारोप का माध्यम बनाना धार्मिक आस्था के साथ अस्वीकार्य खिलवाड़ है। नोटिस में इसे लोकतांत्रिक मर्यादाओं और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रतिकूल बताया गया है।

नोटिस के माध्यम से राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद से बिना शर्त सार्वजनिक माफी, अपने कृत्य पर स्पष्ट खेद व्यक्त करने तथा भविष्य में धार्मिक वेशभूषा और संत परंपरा का राजनीतिक उपयोग न करने का लिखित आश्वासन देने की मांग की गई है।

डॉ. रजनीश सिंह ने कहा, “अयोध्या किसी व्यक्ति, परिवार, राजनीतिक दल या संगठन की बपौती नहीं है। अयोध्या प्रभु श्रीराम की पावन नगरी है और इसकी मर्यादा पर आघात करोड़ों रामभक्तों की आस्था पर आघात है। लोकतंत्र के नाम पर संतों की पवित्र परंपरा का राजनीतिक उपयोग किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।”

RelatedPosts

अजब गजब दुधमुंही बच्ची को राम मंदिर परिसर में छोड़कर माँ हुई फरार?

हैदरगंज में कांग्रेस का विधानसभा सम्मेलन संपन्न, अजय राय ने कार्यकर्ताओं को दिया संगठन मजबूती का संदेश

एक साल से फरार डोडा-पोस्त तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन धर्म, संत परंपरा और आस्था को राजनीतिक हथियार बनाना देश की सांस्कृतिक विरासत के साथ अन्याय है। जो भी व्यक्ति धार्मिक प्रतीकों का दुरुपयोग कर समाज को भड़काने या धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का प्रयास करेगा, उसके विरुद्ध कानून के तहत उपलब्ध सभी वैधानिक और संवैधानिक उपाय अपनाए जाएंगे।

विधिक नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि यदि निर्धारित समयावधि के भीतर संतोषजनक उत्तर प्राप्त नहीं होता है, तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध सक्षम न्यायालय में मानहानि, क्षतिपूर्ति तथा अन्य उपलब्ध कानूनी कार्यवाहियां प्रारंभ की जाएंगी।

डॉ. रजनीश सिंह ने कहा कि “सनातन परंपरा, साधु-संतों की गरिमा और प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या का सम्मान किसी राजनीतिक एजेंडे से ऊपर है। इसकी गरिमा से खिलवाड़ करने वालों को कानून के दायरे में जवाब देना होगा। आस्था का अपमान किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।”

Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.

Unsubscribe
Page 3 News International Desk

Page 3 News International Desk

The Page 3 News is a Multilingual Worldwide daily newspaper founded in 2021. It is published in Bangkok, Thailand by the Page 3 News Thai Limited Partnership. Page 3 News is available to the world in all the three formats i.e. e-Paper, digital and print. The Page 3 News is having offices in many countries like Thailand, India, Canada, USA, etc. and is currently published in English, Thai, Hindi and Punjabi languages.

Related Posts

अजब गजब दुधमुंही बच्ची को राम मंदिर परिसर में छोड़कर माँ हुई फरार?

by Page 3 News International Desk
August 13, 2026
0
17

महेंद्र त्रिपाठीअयोध्या राम मंदिर दर्शन करने आए माँ का महापाप दुधमुंही बच्ची को राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में लावारिश छोड़...

हैदरगंज में कांग्रेस का विधानसभा सम्मेलन संपन्न, अजय राय ने कार्यकर्ताओं को दिया संगठन मजबूती का संदेश

by Page 3 News International Desk
August 13, 2026
0
3

महेंद्र त्रिपाठीअयोध्या कांग्रेस पार्टी का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन हैदरगंज में पीसीसी सदस्य एवं सम्मेलन संयोजक अशोक सिंह के संयोजन...

एक साल से फरार डोडा-पोस्त तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार

by Page 3 News International Desk
August 13, 2026
0
4

जहाजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार रुपये के इनामी व टॉप-10 वांछित आरोपी मजदूर बनकर पहुंचे तस्करों के ठिकाने...

मंदिर चोरी के मामले में जहाजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लक्की ग्वाला गिरफ्तार

by Page 3 News International Desk
August 13, 2026
0
3

जहाजपुर कस्बे के बारह देहरा मंदिर समेत अन्य स्थानों पर चोरी की वारदातों का खुलासा जहाजपुर। जहाजपुर थाना पुलिस ने...

वडा सडावण,वडा दुख पावण :जब दुनियाँ के सबसे शक्तिशाली राष्ट्रपति को भी डमी व सुरक्षा क़रके बदलना पड़ा विमान! -ईरानी खतरे के बीच ट्रंप का गुप्त कंटेनर ऑपरेशन, भारत की सुरक्षा चूक और क्लिंटन का 26 साल पुराना डिकॉय प्लेन रहस्य -समग्र व्यापक विश्लेषण

by Page 3 News International Desk
August 13, 2026
0
1

ईरानी खतरे के बीच ट्रंप का गुप्त विमान ऑपरेशन -जब दुनियाँ के सबसे ताकतवर राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए बदलना...

गुप्तारघाट क्षेत्र में 20 लाख की लागत से बने सुलभ कॉम्पलेक्स का विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने किया उद्घाटन

by Page 3 News International Desk
August 13, 2026
0
3

महेंद्र त्रिपाठीअयोध्या। कैंट क्षेत्र के गुप्तारघाट में करीब 20 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित सुलभ कॉम्पलेक्स का उद्घाटन विधायक...

Facebook Twitter Youtube Instagram Tumblr Pinterest

Page 3 News Multilingual Worldwide

The Page 3 News is a Multilingual Worldwide daily newspaper founded in 2021. It is published in Bangkok, Thailand by the Page 3 News Thai Limited Partnership. Page 3 News is available to the world in all the three formats i.e. e-Paper, digital and print.

The Page 3 News is having offices in many countries like Thailand, India, Canada, USA, etc. and is currently published in English, Thai, Hindi and Punjabi languages.

Category

Calanderwise News

August 2026
MTWTFSS
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31 
« Jul    

© 2024 Page 3 News - First Multilingual Worldwide Newspaper based in Thailand.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

*By registering into our website, you agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.
All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Subscriptions
  • E-Paper
  • World News
  • Balochistan
  • USA
  • India
  • Thailand
  • Canada
  • UK
  • Australia
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Page 3 News - First Multilingual Worldwide Newspaper based in Thailand.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.