चंदन सिंह | पेज 3 न्यूज़ वर्ल्डवाइड | नई दिल्ली
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर एवं रक्तदान महाअभियान में जनसेवा का उल्लेखनीय संकल्प देखने को मिला। शिविर में 300 से अधिक नागरिकों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई, जबकि 98 यूनिट रक्त का दान हुआ।
संगम विहार विधानसभा के भाजपा विधायक चन्दन कुमार चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन को केवल उत्सव तक सीमित न रखते हुए इसे जनसेवा के महापर्व के रूप में मनाया गया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन भाजपा के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मूल मंत्र को जीवंत करता है।
शिविर में सांसद श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती माया बिष्ट, जिला महामंत्री श्री प्रभाश चंद्र सहित भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। आयोजन के दौरान नागरिकों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई और रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता के लिए योगदान दिया गया।

चन्दन कुमार चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित यह अभियान भाजपा कार्यकर्ताओं की जनता के प्रति सेवा भावना और समर्पण को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए समाज के बीच सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।
चन्दन कुमार चौधरी, भाजपा विधायक, संगम विहार विधानसभा, पूर्व निगम पार्षद वार्ड 163 संगम विहार-A एवं पूर्व जिला महामंत्री, दक्षिणी दिल्ली भाजपा हैं।





