महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
रुदौली में भीषण सड़क हादसा, डबल डेकर बस ट्रेलर में टकराई,दो घायल,राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर रुदौली कोतवाली क्षेत्र के रौजागाँव ओवर ब्रिज पर सुबह करीब 6 बजे उस वक्त चीख-पुकार मच गई जब डबल डेकर बस ट्रेलर में पीछे से टकरा गई। हादसे में बस ड्राइवर सुरेश कुमार (सोहागपुर, मथुरा) और खलासी बृजेश कुमार (नगला भवानी,मैनपुरी) गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल अयोध्या रेफर किया गया।रुदौली कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रुदौली संजय मौर्य ने मौके पर पहुंचकर जांच की और दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने हादसे का कारण बस द्वारा पीछे से टक्कर बताया।
दिल्ली लक्ष्मी योजना से ध्यान भटकाने के लिए ‘आप’ का LG निवास पर तमाशा: भाजपा
चंदन सिंह | पेज 3 न्यूज़ वर्ल्डवाइड | नई दिल्ली नई दिल्ली: दिल्ली भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने आम...
