महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
जानिये- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अभी तक किस आरोपी के पास कितना कथित माल बरामद हुआ।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में माल बरामदगी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। सबसे अधिक 20 लाख कैश अविनाश शुक्ला के पास मिला है। 1121 डॉलर यानी करीब एक लाख 6 हजार रुपए और सोने-चांदी की ज्वेलरी भी बरामद हुई है। टिन्नू के पास से 1 लाख और उसके भतीजे से 2 लाख कैश मिले हैं।
अविनाश शुक्ला – 20,39,220 रुपए और 1121 अमेरिकी डॉलर (1,06,667.10 रुपए), एक चांदी जैसी धातु, सोने की 2 चेन और एक अंगूठी।
अनुकल्प मिश्रा- 16,82,040 रुपए
लवकुश मिश्रा- 14,25,000
रमाशंकर मिश्रा- 7,32,170 रुपए
राम शंकर यादव टिन्नू- एक लाख
करुणेश पांडेय – 18,07,063 रुपए
मनीष यादव – 2 लाख रुपए
कुल बरामदगी- 79.85 लाख और 1121 डॉलर
