महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
रामनगरी अयोध्या में प्राचीन और ऐतिहासिक 14 कोसी परिक्रमा जारी।
परिक्रमा में लाखों श्रद्धालु आस्था के साथ कर रहे हैं परिक्रमा।
परिक्रमार्थियों की सेवा के लिए विभिन्न संगठनों ने लगाए सेवा कैंप।
रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने भी परिक्रमा मार्ग पर लगाया सेवा कैंप।
विधायक ने श्रद्धालुओं को जलपान कराकर की सेवा।
मेडिकल कैंप के माध्यम से परिक्रमार्थियों को वितरित की दवाइयां।
विधायक और संगठन के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं की सेवा कर अर्जित किया पुण्य।
विधायक रामचंद्र यादव ने 14 कोसी परिक्रमा को बताया प्राचीन और ऐतिहासिक पर्व।
कहा- मान्यता है कि सृष्टि की रचना के समय अयोध्या नगरी को बसाने के लिए इसी दिन को शुभ मुहूर्त माना गया था।
अक्षय नवमी पर अयोध्या पहुंचे राम भक्तों का किया स्वागत, भगवान श्रीराम से सभी के कल्याण और देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।