जिंदगी जी लीजिए साहब,ये पल दोबारा नहीं आएँगे,
वक्त के बीते हुए लम्हे लौटकर नहीं मुस्कुराएँगे,
आज अपनों के संग हँसकर कुछ यादें तो बना लीजिए,
कल आपके नाम के जलसे होंगे,आप नज़र नहीं आएँगे।
न दौलत साथ जाएगी,न शोहरत का अभिमान रहेगा,
बस आपके कर्मों का ही दुनियाँ में सम्मान रहेगा,
आज प्रेम बाँट लीजिए,रिश्तों को दिल से निभा लीजिए,
कल तस्वीर पर फूल होंगे,यादों में आपका नाम रहेगा।
क्यों उलझे हैं जिंदगी भर छोटी-छोटी बातों में,
क्यों उम्र गुजारें हम शिकवे और मुलाकातों में,
कुछ पल खुद के लिए भी जीकर देखिए जनाब,
सुकून छिपा है अक्सर अपनों की मुस्कुराहटों में।
नफरतों की आग छोड़कर मोहब्बत के दीप जलाइए,
रूठे हुए रिश्तों को फिर प्यार से गले लगाइए,
जिंदगी बहुत छोटी है, इसे शिकवों में न गंवाइए,
जब तक साँसें साथ हैं, हर पल को उत्सव बनाइए।
एक दिन आपका भी जीवन अंतिम पड़ाव पर आएगा,
समय का रथ अपनी मंजिल की ओर बढ़ता जाएगा,
किशन आपके नाम का उत्सव शान से सजाया जाएगा,
उस दिन साहब,आपका ही अभाव सबको रुलाएगा।
