महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
श्रीरामलला के दर्शन की बदलेगी दिनचर्या, 1 नवंबर से लागू होगी नई समय-सारणी
1 नवंबर से बदलाव: अयोध्या के श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में रामलला की पूजा-अर्चना और दर्शन की नई समय-सारणी लागू होगी।
सुबह 4 बजे खुलेंगे पट: वर्तमान में सुबह 3:45 बजे खुलने वाले मंदिर के पट अब सुबह 4 बजे खुलेंगे।
सुबह 4:30 बजे मंगला आरती: पट खुलने के आधे घंटे बाद मंगला आरती होगी। इसके बाद अभिषेक और श्रृंगार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
सुबह 6:30 बजे श्रृंगार आरती: श्रृंगार आरती के बाद सुबह 7 बजे से श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर सकेंगे।
सुबह 8 बजे बालभोग: बालभोग के लिए मंदिर के पट 10 मिनट तक बंद रहेंगे।
दोपहर 12 बजे राजभोग आरती: सुबह 11:30 बजे राजभोग की प्रक्रिया शुरू होगी और दोपहर 12 बजे राजभोग आरती होगी।
दोपहर में विश्राम: रामलला दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक विश्राम करेंगे। इसके बाद 1:35 बजे से दर्शन दोबारा शुरू होंगे।
शाम 4 बजे बालभोग: शाम को बालभोग के लिए भी मंदिर के पट कुछ समय के लिए बंद किए जाएंगे।
शाम 7 बजे संध्या आरती: निर्धारित समय पर संध्या आरती होगी, जबकि रात 9:30 बजे शयन आरती संपन्न होगी।
रात 10 बजे बंद होंगे पट: वर्तमान में रात 10:30 बजे बंद होने वाले मंदिर के पट अब रात 10 बजे बंद होंगे। अर्चक प्रमुख आचार्य केशव जी के अनुसार, ऋतु परिवर्तन को देखते हुए पूजा, आरती, भोग और दर्शन की समय-सारणी में बदलाव किया गया है।
