
महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड के अंतर्गत संचालित विकास कार्यों एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री कृष्ण कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।
बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं राजस्व से जुड़े कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि विकास कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण कराया जाए तथा राजस्व संबंधी प्रकरणों का शीघ्र एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित प्रगति शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, इसलिए सभी अधिकारी निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करते हुए प्रगति को बेहतर बनाएं। उन्होंने लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने तथा आमजन की समस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता बरतने के निर्देश दिए।
बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।