महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
रुदौली के शुजागंज चौकी क्षेत्र के मानपुर गांव में हाइड्रोसील ऑपरेशन के बाद युवक की मौत का मामला सामने आया।
मृतक की पहचान मुकेश रावत के रूप में हुई है।
परिजनों ने आरोप लगाया कि विनोद यादव नामक कथित झोलाछाप ने बिना पर्याप्त चिकित्सकीय योग्यता के ऑपरेशन किया।
ऑपरेशन के बाद युवक की हालत लगातार बिगड़ती गई और उसकी मौत हो गई।
परिजन शिकायत लेकर शुजागंज चौकी पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।
शव गांव पहुंचने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और तनाव की स्थिति बन गई।
सूचना पर सीओ अरविंद सोनकर, एसडीएम विनोद गुप्ता और क्राइम इंस्पेक्टर सत्रोहन यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराया तथा निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।
पुलिस ने आरोपी कथित डॉक्टर को हिरासत में ले लिया है और मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।