महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने रुदौली तहसील के कैथी माझा और सोहावल ब्लॉक के मांझा कला संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
डीएम ने नाव से बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा कर राहत एवं पुनर्वास कार्यों का जायजा लिया।
ग्रामीणों से सीधे संवाद कर बाढ़ के दौरान आने वाली समस्याओं और जरूरतों की जानकारी ली।
अधिकारियों को राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
हर प्रभावित परिवार तक समयबद्ध तरीके से सभी आवश्यक सुविधाएं पहुंचाने पर जोर दिया।
बच्चों की शिक्षा की समुचित व्यवस्था और अध्ययन के लिए फर्नीचर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
पशुओं के लिए चारा, स्वास्थ्य सेवाएं, स्वच्छ पेयजल, शौचालय और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
कैथी माझा में सोलर लाइट व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए।
राहत कार्यों के दौरान पर्याप्त संख्या में लाइफ जैकेट उपलब्ध रखने के निर्देश भी दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्वास कार्य पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ किए जाएं।