महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
डीएम शशांक त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट सभागार में चकबंदी कार्यों की समीक्षा बैठक की।डीएम ने 10 वर्ष व 5 वर्ष से अधिक समय से लंबित चकबंदी वादों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा,5 साल से पुराने वादों की प्रतिदिन सुनवाई कर 6 माह के भीतर हर हाल में निस्तारण किया जाए।चकबंदी कार्यों में लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने रुदौली, बीकापुर व मिल्कीपुर के चकबंदी अधिकारियों को लंबित वादों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए।