• About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Monday, November 16, 2026
  • Login
  • Register
Page3News Worldwide
  • Home
  • E-Paper
  • Subscriptions
  • Countries
    • USA
    • Canada
    • India
    • Balochistan
    • Thailand
    • UK
    • Australia
  • Language Wise News
    • Thai News
    • Punjabi News
    • Hindi News
  • Other News
    • World News
    • Latest Movie Reviews
    • Culture
    • Finance
    • Hollywood
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Lifestyle
    • Fashion
    • food
    • Health
    • Travel
    • Politics
    • Science
    • Tech
  • Multilingual Editorial
    • English Editorials
    • Thai Editorials
    • Hindi Editorials
    • Punjabi Editorials
    • Page3News Special
No Result
View All Result
  • Home
  • E-Paper
  • Subscriptions
  • Countries
    • USA
    • Canada
    • India
    • Balochistan
    • Thailand
    • UK
    • Australia
  • Language Wise News
    • Thai News
    • Punjabi News
    • Hindi News
  • Other News
    • World News
    • Latest Movie Reviews
    • Culture
    • Finance
    • Hollywood
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Lifestyle
    • Fashion
    • food
    • Health
    • Travel
    • Politics
    • Science
    • Tech
  • Multilingual Editorial
    • English Editorials
    • Thai Editorials
    • Hindi Editorials
    • Punjabi Editorials
    • Page3News Special
No Result
View All Result
Page3News Worldwide
No Result
View All Result
Home Hindi News

साइकिल वितरण से छात्राओं की स्कूल तक पहुंच होगी सुगम, पढ़ाई जारी रखने और आत्मनिर्भर बनने में मिलेगी मदद : समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह

by Page 3 News International Desk
October 25, 2026
in Hindi News
0
साइकिल वितरण से छात्राओं की स्कूल तक पहुंच होगी सुगम, पढ़ाई जारी रखने और आत्मनिर्भर बनने में मिलेगी मदद : समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह
0
SHARES
13
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsappShare on TelegramShare on LineShare on Email

चंदन सिंह | पेज 3 न्यूज़ वर्ल्डवाइड | नई दिल्ली 

हर बेटी के सपनों को मिलेगी नई उड़ान, ‘विद्या वाहिनी योजना’ से आसान होगा शिक्षा का सफर

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार की ‘विद्या वाहिनी योजना’ के तहत छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से राजकीय सर्वोदय कन्या विद्यालय, प्रह्लादपुर में साइकिल वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर वार्षिक खेल दिवस 2026 का भी आयोजन हुआ, जिसमें दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री एवं बवाना विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह शामिल हुए। उन्होंने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

89a7ab61 cda6 4ad8 8c97 e5aa6591dcf9

कार्यक्रम में निगम पार्षद श्रीमती अंजू अमन, मंडल अध्यक्ष श्रीमती निम्मी शर्मा, जिला उप शिक्षा निदेशक श्री वेद प्रकाश सिंह, जोन-X के उप शिक्षा निदेशक डॉ. भगवान दास, विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. अंजलि खत्री, श्री सत्यवान, श्री मुकेश चौधरी तथा विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे।

साइकिल से आसान होगी स्कूल तक की राह

‘विद्या वाहिनी योजना’ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने कहा कि बेटियों की शिक्षा में आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों को दूर करना और उन्हें आगे बढ़ने के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। साइकिल मिलने से छात्राओं का विद्यालय आना-जाना आसान होगा और उनका समय बचेगा। इससे शिक्षा के प्रति उनका उत्साह बढ़ेगा तथा वे आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्यों की ओर आगे बढ़ सकेंगी।

उन्होंने कहा कि यह पहल छात्राओं को शिक्षा से जुड़े रहने, आत्मनिर्भर बनने और जीवन में नई ऊंचाइयां हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी।

‘शिक्षित बेटियां–सशक्त दिल्ली’ के संकल्प पर जोर

श्री सिंह ने कहा कि ‘शिक्षित बेटियां–सशक्त दिल्ली’ केवल एक नारा नहीं, बल्कि ऐसे समाज के निर्माण का संकल्प है, जहां हर बेटी को शिक्षा, समान अवसर और अपनी प्रतिभा निखारने का पूरा अवसर मिले। शिक्षित बेटियां परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। इसलिए बेटियों की शिक्षा और सशक्तिकरण में निवेश करना दिल्ली के उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करने के समान है।

RelatedPosts

छठ घाटों पर पहुंचे विधायक चंदन कुमार चौधरी, छठव्रतियों से की मुलाकात; 60 से अधिक घाटों पर हुई व्यवस्था

आओ खुशियों के ख़ूबसूरत रिश्तों नातों संबंधों की क़द्र करें

भारत संस्कृति,भाषाओं, उपनिषद साहित्य से पिरोई एक ख़ूबसूरत माला

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली की डबल इंजन सरकार बेटियों के उज्ज्वल भविष्य, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक या अन्य व्यावहारिक कठिनाइयां किसी भी बेटी की शिक्षा और उसके सपनों में बाधा न बनें।

खेलों से बढ़ता है अनुशासन और टीम भावना

वार्षिक खेल दिवस के दौरान छात्राओं ने 100 मीटर दौड़, रस्साकशी सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लिया। इस अवसर पर प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा गया कि खेलकूद विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, शारीरिक स्वास्थ्य, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

श्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि ‘विद्या वाहिनी योजना’ जैसी पहल छात्राओं को शिक्षा जारी रखने, आत्मनिर्भर बनने और जीवन में नई ऊंचाइयां हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार बेटियों को सशक्त बनाने और उनके लिए बेहतर भविष्य के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.

Unsubscribe
Page 3 News International Desk

Page 3 News International Desk

The Page 3 News is a Multilingual Worldwide daily newspaper founded in 2021. It is published in Bangkok, Thailand by the Page 3 News Thai Limited Partnership. Page 3 News is available to the world in all the three formats i.e. e-Paper, digital and print. The Page 3 News is having offices in many countries like Thailand, India, Canada, USA, etc. and is currently published in English, Thai, Hindi and Punjabi languages.

Related Posts

छठ घाटों पर पहुंचे विधायक चंदन कुमार चौधरी, छठव्रतियों से की मुलाकात; 60 से अधिक घाटों पर हुई व्यवस्था

by Page 3 News International Desk
November 16, 2026
0
8

चंदन सिंह | पेज 3 न्यूज़ वर्ल्डवाइड | नई दिल्ली दिल्ली में 1,400 से अधिक छठ घाटों पर आयोजन, संगम...

आओ खुशियों के ख़ूबसूरत रिश्तों नातों संबंधों की क़द्र करें

by Page 3 News International Desk
November 16, 2026
0
2

ख़ुशहाल रिश्तों नातों को मज़बूत करने नजरअंदाजी झुकना व समर्पण का भाव होना अत्यंत ज़रूरी रिश्तों नातों को ख़ुशहाल बनाने...

भारत संस्कृति,भाषाओं, उपनिषद साहित्य से पिरोई एक ख़ूबसूरत माला

by Page 3 News International Desk
November 16, 2026
0
2

भारतीय भाषाओं का वैज्ञानिक और तकनीकी संरक्षण जरूरी भारतीय भाषाएं भारत रूपी माला में पिरोए मोती हैं जिसके प्रकाश से...

कविता – सकारात्मक सोच का संकल्प

by Page 3 News International Desk
November 16, 2026
0
2

सकारात्मक सोच में छिपी,हर मुश्किल की दवा होती है,अडिग विश्वास की शक्ति से,हर राह आसान होती है।विघ्न चाहे कितने आएँ,हौसलों...

कविता – संपत्ति से विल,संस्कारों से बनती है गुडविल!

by Page 3 News International Desk
November 16, 2026
0
2

धन-दौलत हो तो वसीयत लिखी जाती है,पीढ़ियों के नाम संपत्ति रखी जाती है,मगर संस्कारों की दौलत जब बाँटी जाती है,तो...

एक तारीख,तीन ऐतिहासिक अवसर और मानवता के लिए एक महामंत्र!छठ की आस्था, प्रेस की आजादी और सहिष्णुता की शक्ति से विश्व में आएगी सद्भाव की नई क्रांति? छठ के उगते सूर्य से लेकर प्रेस की स्वतंत्र आवाज तक, सहिष्णुता का ऐसा महासंगम जो बदल सकता है विश्व की सोच? मानवता के तीन महास्तंभ देंगे नफ़रत पर प्रेम की विज़य का संदेश – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

by Page 3 News International Desk
November 16, 2026
0
1

16 नवंबर को मानवता के नाम प्रकृति, लोकतंत्र और विश्व शांति का ऐतिहासिक संदेश!छठ की आस्था, राष्ट्रीय प्रेस की स्वतंत्रता...

Facebook Twitter Youtube Instagram Tumblr Pinterest

Page 3 News Multilingual Worldwide

The Page 3 News is a Multilingual Worldwide daily newspaper founded in 2021. It is published in Bangkok, Thailand by the Page 3 News Thai Limited Partnership. Page 3 News is available to the world in all the three formats i.e. e-Paper, digital and print.

The Page 3 News is having offices in many countries like Thailand, India, Canada, USA, etc. and is currently published in English, Thai, Hindi and Punjabi languages.

Category

Calanderwise News

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
« Oct    

© 2024 Page 3 News - First Multilingual Worldwide Newspaper based in Thailand.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

*By registering into our website, you agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.
All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Subscriptions
  • E-Paper
  • World News
  • Balochistan
  • USA
  • India
  • Thailand
  • Canada
  • UK
  • Australia
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Page 3 News - First Multilingual Worldwide Newspaper based in Thailand.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.