
न्यूज़ कवरेज श्रवण खोड के द्वारा
जोधपुर
भोपालगढ़ राजस्थान के युवा नेता एवं एनएसयूआई (भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन) के राष्ट्रीय प्रवक्ता पारस गुर्जर का 7 अगस्त से साप्ताहिक कर्नाटक दौरा शुरू होगा। शुक्रवार को सुबह 10:30 बजे बेंगलुरु एयरपोर्ट पर प्रवासी राजस्थानी समाज व एनएसयूआई कार्यकर्ता उनका जोरदार स्वागत करेंगे।
स्वागत समारोह को लेकर राजस्थानी समुदाय में खासा उत्साह है और तैयारियाँ जोरों पर है। बड़ी संख्या में 36 कौम के लोग एयरपोर्ट पर मौजूद रहेंगे। बेंगलुरु प्रवास के बाद पारस गुर्जर राज्य के विभिन्न जिलों का दौरा करेंगे, जहाँ वे विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य युवा नेतृत्व, छात्र मुद्दों और सामाजिक मसलों पर संवाद बढ़ाना बताया जा रहा है। गौरतलब है कि पारस गुर्जर का यह कर्नाटक दौरा राजस्थानी समाज और स्थानीय प्रशासन के बीच सामंजस्य स्थापित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दौरे के दौरान वह कई जिलों में युवा संगठनों एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से भी रूबरू होंगे।