बनेड़ा। शनिवार को आगामी त्यौहारों को लेकर बनेड़ा थाना परिसर में सीएलजी बैठक आयोजित की गई। बैठक थाना अधिकारी ओमप्रकाश कासनिया के नेतृत्व में संपन्न हुई। इस दौरान आगामी रक्षाबंधन व बारावफात त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
थाना अधिकारी ओम प्रकाश कासनिया ने सी एल जी सदस्यों सेअपील करते हुए कहा कि बच्चों की मोबाइल गतिविधियों पर विशेष नजर रखें और बच्चों को मोबाइल का अनावश्यक उपयोग करने से दूर रखें। उन्होंने कहा कि माता-पिता बच्चों के साथ समय बिताएं और उन्हें मोबाइल के दुष्प्रभावों के बारे में समझाएं।
बैठक में त्यौहारों के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। सीएलजी सदस्यों ने भी पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग करने पर भरोसा जताया
इस दौरान नियाज मोहम्मद सिलावट, पूर्व उप सरपंच देवीलाल माली, इकबाल मोहम्मद शाह, जगदीश खटीक, अनिल कुमार , इमरान अंसारी, जीवन लाल बेरवा, उदय लाल तगाया, परमेश्वर दमानी, आदि लोग मौजूद रहे
