जिसे दुनिया कहती है कि उसकी किस्मत चमक गई,
वर्षों की तपस्या कब रंग लाई,किसी ने न जान पाई।
मंजिल पर देखकर हर कोई वाहवाही करता है,
पर उस तक पहुँचने का संघर्ष कोई नहीं समझता है।
कितनी रातें जागकर उसने अपने सपने सँवारे होंगे,
कितने तूफानों से लड़कर हौसले अपने उभारे होंगे।
कितनी बार असफलताओं ने रास्ते में रोका होगा,
उसके दृढ़ संकल्प नें हर मुश्किल को धोखा होगा।
जीवन के अनमोल वर्षों को उसने संघर्ष में बिताया है,
हर ठोकर को अपनी सफलता का सबक बनाया है।
जिस पसीने से सींचा था उसने अपने सपनों का संसार,
उसी मेहनत ने लिख दिया उसका शानदार इतिहास।
आज सफलता देखकर लोग किस्मत का नाम लेते हैं,
कल के उसके संघर्षों को क्यों नहीं पहचान लेते हैं?
जो बैठे-बैठे कहते हैं कि सितारे उसके बुलंद थे,
उन्हें क्या पता,उसके हौसले कितने प्रचंड थे।
किस्मत के भरोसे बैठने से इतिहास नहीं बनता,
बिना तपे सोना कभी कुंदन नहीं बनता।
किशन सफ़लता कोई अचानक मिला उपहार नहीं,
वर्षों के संघर्ष,त्याग मेहनत का प्रतिफल है,चमत्कार नहीं
