महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह आज अयोध्या पहुंचे, महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा।
भाजपा पर परिसीमन के जरिए चुनावी सीटों का गणित अपने पक्ष में करने का आरोप लगाया।
बयान में परिसीमन की प्रक्रिया को भारतीय जनता पार्टी का फ्रॉड बताया।
आरोप लगाया कि भाजपा ऐसा परिसीमन चाहती है, जिससे पूरे देश में सिर्फ उसके उम्मीदवार जीत सकें।
असम में परिसीमन का उदाहरण देते हुए लोकसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या में अंतर का दावा किया।
कहा कि असम में एक लोकसभा क्षेत्र में 26 लाख तो दूसरे में 12 लाख वोट हैं।
जम्मू-कश्मीर में भी इसी तरह परिसीमन किए जाने का आरोप लगाया।
कहा कि भाजपा अब पूरे देश में इसी मॉडल को लागू करना चाहती है।
महिला आरक्षण बिल का जिक्र करते हुए कहा कि यह 2023 में सर्वसम्मति से पारित हो चुका है।
दावा किया कि मोदी सरकार चाहे तो बिना देरी किए लोकसभा, विधानसभा और राज्यसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दे सकती है।
कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि बैठक में क्या तय हुआ, यह संबंधित दलों के नेता ही बता सकते हैं। गठबंधन पर टिप्पणी करने से इनकार किया।