• About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Wednesday, November 4, 2026
  • Login
  • Register
Page3News Worldwide
  • Home
  • E-Paper
  • Subscriptions
  • Countries
    • USA
    • Canada
    • India
    • Balochistan
    • Thailand
    • UK
    • Australia
  • Language Wise News
    • Thai News
    • Punjabi News
    • Hindi News
  • Other News
    • World News
    • Latest Movie Reviews
    • Culture
    • Finance
    • Hollywood
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Lifestyle
    • Fashion
    • food
    • Health
    • Travel
    • Politics
    • Science
    • Tech
  • Multilingual Editorial
    • English Editorials
    • Thai Editorials
    • Hindi Editorials
    • Punjabi Editorials
    • Page3News Special
No Result
View All Result
  • Home
  • E-Paper
  • Subscriptions
  • Countries
    • USA
    • Canada
    • India
    • Balochistan
    • Thailand
    • UK
    • Australia
  • Language Wise News
    • Thai News
    • Punjabi News
    • Hindi News
  • Other News
    • World News
    • Latest Movie Reviews
    • Culture
    • Finance
    • Hollywood
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Lifestyle
    • Fashion
    • food
    • Health
    • Travel
    • Politics
    • Science
    • Tech
  • Multilingual Editorial
    • English Editorials
    • Thai Editorials
    • Hindi Editorials
    • Punjabi Editorials
    • Page3News Special
No Result
View All Result
Page3News Worldwide
No Result
View All Result
Home Hindi News

ग्वालियर के लाल ने विश्व मंच पर गाड़ा तिरंगा, वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीते दो कांस्य

by Page 3 News International Desk
November 4, 2026
in Hindi News
0
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsappShare on TelegramShare on LineShare on Email

चंदन सिंह | पेज 3 न्यूज़ वर्ल्डवाइड | नई दिल्ली

ग्वालियर के रोहित सिंह का विश्व पटल पर परचम, वर्ल्ड चैंपियनशिप में झटके दो कांस्य पदक

बुल्गारिया, उज्बेकिस्तान और एशियन चैंपियनशिप में भी दिखा चुके हैं दम; अंतरराष्ट्रीय पैरा आर्म रेसलिंग में लगातार बढ़ा रहे भारत का गौरव

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर के अंतरराष्ट्रीय पैरा आर्म रेसलर रोहित सिंह ने अपनी मेहनत, प्रतिभा और बुलंद हौसलों के दम पर अंतरराष्ट्रीय खेल जगत में भारत का मान बढ़ाया है। नई दिल्ली में आयोजित 47वीं वर्ल्ड आर्म रेसलिंग एवं 28वीं वर्ल्ड पैरा आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए रोहित ने दो कांस्य पदक अपने नाम किए। उनकी इस उपलब्धि से ग्वालियर सहित पूरे मध्य प्रदेश में गर्व का माहौल है।

विश्व चैंपियनशिप में दो पदक जीतकर रचा इतिहास

नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए रोहित सिंह ने अपनी खेल क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। दो कांस्य पदक जीतकर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी मजबूत पहचान कायम की।

विदेशी धरती पर भी लहरा चुके हैं तिरंगा

रोहित का अंतरराष्ट्रीय सफर उपलब्धियों से भरा रहा है। वर्ष 2025 में बुल्गारिया में आयोजित वर्ल्ड पैरा आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया। वहीं, उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में आयोजित वर्ल्ड पैरा आर्म रेसलिंग कप में स्वर्ण पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया। दिल्ली में आयोजित एशियन आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में भी उन्होंने एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक हासिल किए।

राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी स्वर्णिम प्रदर्शन

राष्ट्रीय स्तर पर भी रोहित का प्रदर्शन लगातार शानदार रहा है। वर्ष 2025 में केरल में आयोजित नेशनल पैरा आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में उन्होंने दो स्वर्ण पदक जीते। वर्ष 2026 में गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी दो स्वर्ण पदक हासिल किए। इसके अलावा वर्ष 2025 में ग्वालियर में आयोजित ऑल इंडिया PAFI पैरा आर्म रेसलिंग कप में दो स्वर्ण पदक जीतने के साथ चैंपियन ऑफ चैंपियंस कप का खिताब भी अपने नाम किया।

उपलब्धियों का शानदार रिकॉर्ड

RelatedPosts

1984 सिख नरसंहार की पीड़ित महिलाओं ने सुनाई दर्दनाक दास्तां, समागम में छलके आंसू (Video)

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल की इंडिया हेल्थ लाइन की जिला कार्यकारिणी घोषित

मनमुख,गुरमुख व सनमुख स्वभाव-समग्र व्यापक अंतरराष्ट्रीय महा-विश्लेषण

  • वर्ल्ड आर्म रेसलिंग एवं वर्ल्ड पैरा आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप-2026, नई दिल्ली : दो कांस्य पदक।
  • वर्ल्ड पैरा आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप-2025, बुल्गारिया : भारत का प्रतिनिधित्व।
  • वर्ल्ड पैरा आर्म रेसलिंग कप, ताशकंद : एक स्वर्ण पदक।
  • एशियन आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप, दिल्ली : एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक।
  • नेशनल पैरा आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप-2026, गुजरात : दो स्वर्ण पदक।
  • नेशनल पैरा आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप-2025, केरल : दो स्वर्ण पदक।
  • ऑल इंडिया PAFI पैरा आर्म रेसलिंग कप-2025, ग्वालियर : दो स्वर्ण पदक और चैंपियन ऑफ चैंपियंस कप का खिताब।

सफलता के पीछे इनका रहा अहम योगदान

रोहित सिंह ने अपनी उपलब्धियों का श्रेय People Armwrestling Federation of India (PAFI) की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति झंगियानी, Pro Panja League के संस्थापक श्री परवीन डबास, PAFI के महासचिव एवं मध्य प्रदेश आर्म रेसलिंग एसोसिएशन, भोपाल से जुड़े श्री तारिक खान, मध्य प्रदेश आर्म रेसलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री मनोहर सिंह शेखावत, ग्वालियर आर्म रेसलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री केशव पांड्या तथा PAFI के सचिव डॉ. प्रवीण सिंह जादौन के मार्गदर्शन एवं सहयोग को दिया।

कोचों के मार्गदर्शन ने निखारी प्रतिभा

रोहित की खेल यात्रा को सफल बनाने में उनके प्रशिक्षकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इनमें वर्ल्ड चैंपियन एवं विक्रम पुरस्कार से सम्मानित प्रशिक्षक श्री मनीष कुमार, एशियन चैंपियन एवं प्रशिक्षक श्री सचिन गोयल तथा Pro Panja League के ऑपरेशन मैनेजर श्री प्रक्ष सिंह जादौन का विशेष मार्गदर्शन और सहयोग शामिल है।

युवाओं के लिए बने प्रेरणा, अगला लक्ष्य देश के लिए और पदक

रोहित सिंह ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति से साबित किया है कि सफलता के रास्ते में शारीरिक चुनौतियां या परिस्थितियां बाधा नहीं बन सकतीं, यदि इरादे मजबूत हों। उनकी उपलब्धियां न केवल ग्वालियर और मध्य प्रदेश, बल्कि देश के पैरा खेल जगत के लिए भी प्रेरणा हैं। रोहित का लक्ष्य भविष्य में भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर देश के लिए और अधिक पदक जीतना है।

c6d0c492 8dbf 443d aaef 3ee26cdfe376

Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.

Unsubscribe
Page 3 News International Desk

Page 3 News International Desk

The Page 3 News is a Multilingual Worldwide daily newspaper founded in 2021. It is published in Bangkok, Thailand by the Page 3 News Thai Limited Partnership. Page 3 News is available to the world in all the three formats i.e. e-Paper, digital and print. The Page 3 News is having offices in many countries like Thailand, India, Canada, USA, etc. and is currently published in English, Thai, Hindi and Punjabi languages.

Related Posts

1984 सिख नरसंहार की पीड़ित महिलाओं ने सुनाई दर्दनाक दास्तां, समागम में छलके आंसू (Video)

1984 सिख नरसंहार की पीड़ित महिलाओं ने सुनाई दर्दनाक दास्तां, समागम में छलके आंसू (Video)

by Page 3 News International Desk
November 4, 2026
0
5

चंदन सिंह | पेज 3 न्यूज़ वर्ल्डवाइड | नई दिल्ली गुरुद्वारा शहीद गंज साहिब में तीन दिवसीय समागम; पीड़ित परिवारों...

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल की इंडिया हेल्थ लाइन की जिला कार्यकारिणी घोषित

by Page 3 News International Desk
November 4, 2026
0
3

भीलवाड़ा 3 नवंबर / अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल की इंडिया हेल्थ लाइन की जिला कार्यकारिणी के गठन...

मनमुख,गुरमुख व सनमुख स्वभाव-समग्र व्यापक अंतरराष्ट्रीय महा-विश्लेषण

by Page 3 News International Desk
November 4, 2026
0
2

व्यक्ति से विश्व-मानवता तक सफ़लता का शाश्वत दर्शन - स्वभाव ही जीवन की दिशा तय करता है लोकतांत्रिक देश में...

कविता – संवाद जहाँ मौन हो जाए,वहाँ प्रेम भी घुट जाता है

by Page 3 News International Desk
November 4, 2026
0
2

हर घर में छोटी-सी बात पर,क्यों झगड़े उठ जाते हैं,मीठे-मीठे रिश्ते भी,अहंकार में टूट जाते हैं।बात मामूली होती है,पर स्वाभिमान...

कविता – रिश्तों का सिकुड़ता नेटवर्क

by Page 3 News International Desk
November 4, 2026
0
2

मोबाइल में नेटवर्क है,फिर भी दिलों में दूरी क्यों है,एक ही छत के नीचे रहकर भी अपनों से दूरी क्यों...

एसबीआई-सेबी की रिपोर्ट ने बज़ट 2027 के लिए खोला नया आर्थिक द्वार! -शेयर बाजार को मिलेगा टैक्स-मुक्ति क़ा महाडोज़? -एलटीसीज़ी टैक्स खत्म करने की तैयारी? -विदेशी निवेशकों की वापसी और बजट 2027 का बड़ा दांव? -भारतीय शेयर बाजार में आएगा विदेशी पूंजी का सुनामी तूफान? -बजट 2027 पर टिकी दुनियाँ की निगाहें! समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

by Page 3 News International Desk
November 4, 2026
0
2

विदेशी निवेशकों की बिकवाली पर लगेगा ब्रेक?एलटीसीज़ी टैक्स में राहत से बजट 2027 में भारतीय शेयर बाजार को मिल सकता...

Facebook Twitter Youtube Instagram Tumblr Pinterest

Page 3 News Multilingual Worldwide

The Page 3 News is a Multilingual Worldwide daily newspaper founded in 2021. It is published in Bangkok, Thailand by the Page 3 News Thai Limited Partnership. Page 3 News is available to the world in all the three formats i.e. e-Paper, digital and print.

The Page 3 News is having offices in many countries like Thailand, India, Canada, USA, etc. and is currently published in English, Thai, Hindi and Punjabi languages.

Category

Calanderwise News

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
« Oct    

© 2024 Page 3 News - First Multilingual Worldwide Newspaper based in Thailand.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

*By registering into our website, you agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.
All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Subscriptions
  • E-Paper
  • World News
  • Balochistan
  • USA
  • India
  • Thailand
  • Canada
  • UK
  • Australia
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Page 3 News - First Multilingual Worldwide Newspaper based in Thailand.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.