• About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Wednesday, November 4, 2026
  • Login
  • Register
Page3News Worldwide
  • Home
  • E-Paper
  • Subscriptions
  • Countries
    • USA
    • Canada
    • India
    • Balochistan
    • Thailand
    • UK
    • Australia
  • Language Wise News
    • Thai News
    • Punjabi News
    • Hindi News
  • Other News
    • World News
    • Latest Movie Reviews
    • Culture
    • Finance
    • Hollywood
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Lifestyle
    • Fashion
    • food
    • Health
    • Travel
    • Politics
    • Science
    • Tech
  • Multilingual Editorial
    • English Editorials
    • Thai Editorials
    • Hindi Editorials
    • Punjabi Editorials
    • Page3News Special
No Result
View All Result
  • Home
  • E-Paper
  • Subscriptions
  • Countries
    • USA
    • Canada
    • India
    • Balochistan
    • Thailand
    • UK
    • Australia
  • Language Wise News
    • Thai News
    • Punjabi News
    • Hindi News
  • Other News
    • World News
    • Latest Movie Reviews
    • Culture
    • Finance
    • Hollywood
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Lifestyle
    • Fashion
    • food
    • Health
    • Travel
    • Politics
    • Science
    • Tech
  • Multilingual Editorial
    • English Editorials
    • Thai Editorials
    • Hindi Editorials
    • Punjabi Editorials
    • Page3News Special
No Result
View All Result
Page3News Worldwide
No Result
View All Result
Home Hindi News

एसबीआई-सेबी की रिपोर्ट ने बज़ट 2027 के लिए खोला नया आर्थिक द्वार! -शेयर बाजार को मिलेगा टैक्स-मुक्ति क़ा महाडोज़? -एलटीसीज़ी टैक्स खत्म करने की तैयारी? -विदेशी निवेशकों की वापसी और बजट 2027 का बड़ा दांव? -भारतीय शेयर बाजार में आएगा विदेशी पूंजी का सुनामी तूफान? -बजट 2027 पर टिकी दुनियाँ की निगाहें! समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

by Page 3 News International Desk
November 4, 2026
in Hindi News, Hindi Editorials
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsappShare on TelegramShare on LineShare on Email

विदेशी निवेशकों की बिकवाली पर लगेगा ब्रेक?एलटीसीज़ी टैक्स में राहत से बजट 2027 में भारतीय शेयर बाजार को मिल सकता है ऐतिहासिक बूस्टर!

क़्या बज़ट 2027 बदलेगा भारतीय शेयर बाजार की किस्मत? एलटीसीज़ी टैक्स में कटौती वैश्विक निवेशकों का भरोसा जीतने की चुनौती! ₹50,000 करोड़ का सवाल और बजट 2027 की निर्णायक चुनौती! -एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी गोंदिया महाराष्ट्र

RelatedPosts

ग्वालियर के लाल ने विश्व मंच पर गाड़ा तिरंगा, वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीते दो कांस्य

1984 सिख नरसंहार की पीड़ित महिलाओं ने सुनाई दर्दनाक दास्तां, समागम में छलके आंसू (Video)

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल की इंडिया हेल्थ लाइन की जिला कार्यकारिणी घोषित

गोंदिया – वैश्विक स्तरपर भारत का शेयर बाजार इस समय एक ऐसे मोड़ पर खड़ा है, जहां वैश्विक युद्ध, कच्चे तेल की महंगाई, विदेशी निवेशकों की बिकवाली और पूंजीगत लाभ कर का बोझ एक साथ बाजार की दिशा तय कर रहे हैं। ऐसे में सवाल केवल यह नहीं है कि विदेशी निवेशक भारतीय शेयरों में फिर से पैसा लगाएंगे या नहीं, बल्कि यह भी है कि क्या भारत अपनी कर-व्यवस्था में ऐसा बदलाव कर सकता है, जिससे घरेलू निवेशकों का भरोसा मजबूत हो और वैश्विक पूंजी के लिए भारतीय बाजार अधिक आकर्षक बने। मैं एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानीं गोंदिया महाराष्ट्र मीडिया के हवाले से बताना चाहूंगा क़ि इस बहस के केंद्र में तीन महत्वपूर्ण घटनाक्रम हैं,12 अक्टूबर की एसबीआई रिसर्च रिपोर्ट, 2 नवंबर को सामने आया सेबी का प्रस्ताव और वित्तमंत्री की निवेशकों की चिंताओं पर विचार करने की घोषणा। इन घटनाक्रमों ने आगामी 1 फरवरी 2027 के केंद्रीय बजट में एलटीसीज़ी कर सुधार की संभावनाओं को नई गति दी है।
साथियों बात अगर हम युद्ध, महंगा कच्चा तेल और भारतीय बाजार की दोहरी चुनौती को समझने समझें तो 3 नवंबर 2026 को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड का भाव लगभग 104–107 डॉलर प्रति बैरल और अमेरिकी डब्लूटीआई का भाव लगभग 96-98 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहा। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव, होर्मुज जलडमरूमध्य में समुद्री परिवहन की अनिश्चितता तथा पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण तेल बाजार में जोखिम प्रीमियम बना हुआ है।भारत जैसे बड़े तेल आयातक देश के लिए महंगा कच्चा तेल केवल पेट्रोल-डीजल की कीमतों का प्रश्न नहीं है।इससे आयात बिल, चालू खाते का घाटा, रुपये की विनिमय दर,महंगाई और कंपनियों की उत्पादन लागत प्रभावित होती है।डॉलर के मुकाबले रुपये का 94.97 तक कमजोर होना भी निवेशकों की चिंता को बढ़ाता है।वैश्विक मंदी की आशंकाओं के बीच भारतीय शेयर बाजार पर दबाव के प्रमुख कारण हैं महंगा तेल, विदेशी पूंजी का बाहर जाना, रुपये की कमजोरी, वैश्विक बॉन्ड प्रतिफल और भारतीय शेयरों का तुलनात्मक मूल्यांकन। रिटर्स के अनुसार, 2026 में विदेशी निवेशकों की भारतीय शेयरों में शुद्ध बिकवाली लगभग 31 अरब डॉलर तक पहुंच गई है। वहीं, घरेलू बाजार के प्रदर्शन ने उभरते बाजारों के कई प्रतिस्पर्धियों की तुलना में कमजोर परिणाम दिए हैं। इस परिस्थिति में सरकार और बाजार नियामक के सामने चुनौती है कि वे निवेशकों का विश्वास लौटाएं, लेकिन ऐसा करते हुए राजकोषीय अनुशासन और घरेलू निवेशकों के हितों से समझौता न करें।
साथियों बात अगर हम एलटीसीज़ी टैक्स: निवेश आकर्षित करने की नई रणनीति को समझने की करें तो भारत में सूचीबद्ध इक्विटी शेयरों और इक्विटी-उन्मुख म्यूचुअल फंड की इकाइयों को सामान्यतः 12 महीने से अधिक रखने पर होने वाला लाभ दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ माना जाता है। वर्तमान व्यवस्था के अनुसार वित्त वर्ष में ₹1.25 लाख तक के पात्र लाभ पर छूट है और इससे अधिक लाभ पर 12.5 प्रतिशत कर लगता है। एक वर्ष या उससे कम समय में बेचे गए पात्र शेयरों पर अल्पकालिक पूंजीगत लाभ की दर 20 प्रतिशत है।इसके अतिरिक्त सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स और लाभांश पर लागू कर भी निवेश की कुल लागत को प्रभावित करते हैं।विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की चिंता यह है कि भारत में निवेश करने पर कर और लेनदेन की लागत कई प्रतिस्पर्धी बाजारों की तुलना में अधिक हो सकती है। इसलिए, एलटीसीज़ी कर में राहत मिलने से निवेश का कर-पश्चात प्रतिफल बढ़ सकता है और भारतीय बाजार की वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता बेहतर हो सकती है।हालांकि, कर में राहत अपने आप विदेशी निवेश की गारंटी नहीं है। निवेशक कंपनियों की आय, आर्थिक विकास, रुपये की स्थिरता, बाजार मूल्यांकन और वैश्विक ब्याज दरों को भी ध्यान में रखते हैं।
साथियों बात अगर हम एसबीआई रिसर्च की 12 अक्टूबर की रिपोर्ट: लंबी अवधि के निवेश को प्रोत्साहन एसबीआई रिसर्च ने 12 अक्टूबर 2026 की अपनी एकराप रिपोर्ट में इक्विटी पर एलटीसीज़ी कर समाप्त करने और निवेश की अवधि को दो से तीन वर्ष तक बढ़ाकर दीर्घकालिक पूंजी को प्रोत्साहित करने का सुझाव दिया। रिपोर्ट का उद्देश्य अस्थिर विदेशी पूंजी को अधिक स्थायी निवेश में बदलना और बाजार में भरोसा मजबूत करना था। एसबीआई रिसर्च के अनुसार, 2025 और 2026 में विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली ने भारतीय बाजार और रुपये पर दबाव बढ़ाया है। रिपोर्ट ने सुझाव दिया कि सरकार को केवल बाजार में पूंजी आने पर ध्यान नहीं देना चाहिए, बल्कि ऐसी नीतियां बनानी चाहिए जिनसे निवेशक लंबे समय तक बाजार में बने रहें।यह प्रस्ताव एक व्यापक आर्थिक विचार पर आधारित है: यदि दीर्घकालिक निवेश पर कर का बोझ कम किया जाए, तो निवेशक बार-बार खरीद- बिक्री करने के बजाय अधिक समय तक निवेश बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित हो सकते हैं।
साथियों बात अगर हम एसबीआई रिसर्च की पांच प्रमुख कर-सुधार सिफारिशों को समझने की करें तो एसबी आई रिसर्च की 2 नवंबर 2026 की एकराप रिपोर्ट ने पूंजीगत लाभ कर व्यवस्था में पांच प्रमुख सुधार सुझाए। ये सुझाव 12 अक्टूबर की एलटीसीज़ी समाप्त करने की मांग को अधिक विस्तृत कर-नीति ढांचे में आगे बढ़ाते हैं। एलटीसीज़ी छूट सीमा ₹1.25 लाख से बढ़ाकर ₹2 लाख करना: रिपोर्ट ने छूट सीमा को महंगाई से जोड़ने का सुझाव दिया, ताकि समय के साथ निवेशकों को वास्तविक राहत मिल सके।लंबी अवधि के निवेश पर कम कर: एक से दो वर्ष तक निवेश रखने पर 12.5 प्रतिशत कर जारी रखने, दो से तीन वर्ष तक रखने पर 5 प्रतिशत और तीन वर्ष से अधिक रखने पर शून्य एलटीसीज़ी कर का प्रस्ताव दिया गया।म्यूचुअल फंड में पुनर्निवेश पर कर स्थगन: यदि निवेशक एक पात्र इक्विटी म्यूचुअल फंड से पैसा निकालकर 90 दिनों के भीतर दूसरे पात्र इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश करता है, तो एलटीसीज़ी कर को आनुपातिक रूप से स्थगित करने का सुझाव दिया गया।गया।एसटीटी में 50प्रतिशत वृद्धि: संभावित एलटीसीज़ी राजस्व हानि की भरपाई के लिए सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स बढ़ाने का सुझाव दिया गया। रिपोर्ट के अनुमान के अनुसार इससे वित्तवर्ष 28 में लगभग ₹45,000 करोड़ अतिरिक्त राजस्व मिल सकता है।पूंजीगत लाभ कर की व्यापक समीक्षा: रिपोर्ट ने एलटीसीज़ी कर पूरी तरह समाप्त करने की संभावना पर भी विचार किया, ताकि बाजार में निवेश और कारोबार बढ़े तथा दीर्घकालिक पूंजी आकर्षित हो।रिपोर्ट में एसटीटी की प्रस्तावित वृद्धि के अंतर्गत इक्विटी डिलीवरी पर दर 0.10 प्रतिशत से 0.15 प्रतिशत फ्यूचर्स पर 0.05 प्रतिशत से 0.075प्रतिशत और ऑप्शंस पर 0.15 प्रतिशत से 0.225 प्रतिशत करने का सुझाव भी शामिल है।
साथियों बात अगर हम क्या सरकार ₹50,000 करोड़ का राजस्व छोड़ सकती है?इसको समझने की करें तो यह इस बहस का सबसे महत्वपूर्ण वित्तीय प्रश्न है। एसबीआई रिसर्च का अनुमान है कि एलटीसीज़ी कर पूरी तरह समाप्त करने से वित्तवर्ष28 में लगभग ₹ 40,000-50,000 करोड़ की राजस्व कमी हो सकती है, जो जीडीपी का लगभग 0.1-0.2 प्रतिशत है। रिपोर्ट का मत है कि सरकार अपने राजकोषीय ढांचे में इस कमी को समायोजित कर सकती है। इसके पीछे रिपोर्ट का तर्क है कि वित्त वर्ष 25 में एलटीसीज़ी से लगभग ₹1.3 लाख करोड़ का संग्रह असाधारण रूप से मजबूत शेयर बाजार के कारण हुआ था। कमजोर बाजार प्रतिफल और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बीच भविष्य में यह संग्रह काफी कम हो सकता है।लेकिन सरकार के सामने दूसरी तरफ भी चुनौतियां हैं। राजकोषीय घाटे को नियंत्रित करना, बुनियादी ढांचे पर खर्च जारी रखना, सामाजिक योजनाओं का वित्तपोषण करना और ऊर्जा संकट के प्रभाव को कम करना आवश्यक है। इसलिए कर राहत का निर्णय केवल संभावित बाजार लाभ के आधार पर नहीं, बल्कि राजस्व, समानता और दीर्घकालिक आर्थिक स्थिरता को ध्यान में रखकर करना होगा।
साथियों बात अगर हम सेबी का 2 नवंबर का प्रस्ताव: को समझने की करें तो विदेशी निवेशकों को राहत, घरेलू निवेशकों को प्रोत्साहन रिटर्स की 2 नवंबर की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड ने सरकार को विदेशी इक्विटी निवेशकों के लिए एलटीसीज़ी कर समाप्त करने की सिफारिश की है।सेबी ने घरेलू म्यूचुअल फंड निवेशकों को भी राहत देने का प्रस्ताव रखा है: यदि वे एक वर्ष से अधिक समय से रखी अपनी मौजूदा होल्डिंग बेचकर दूसरी योजना में निवेश करते हैं,तो उन्हें एलटीसीज़ी कर से छूट मिल सकती है। ये सिफारिशें गोपनीय, गैर-बाध्यकारी बजट-पूर्व प्रस्ताव हैं। इन्हें सरकार की अंतिम नीति या घोषित कर छूट नहीं समझना चाहिए। अंतिम निर्णय वित्त मंत्रालय और सरकार को लेना है।सेबी का तर्क है कि भारतीय इक्विटी में निवेश की लागत कम करने से विदेशी निवेशकों के लिए बाजार अधिक आकर्षक बन सकता है। घरेलू म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए पुनर्निवेश पर राहत से निवेश को बाजार में बनाए रखने और बेहतर योजनाओं में स्थानांतरित करने की सुविधा मिल सकती है।
साथियों बात अगर हम वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान: राहत की संभावना, लेकिन कोई वादा नहीं इसको समझने की करें तो 2 नवंबर को मुंबई में फाइनेंसियल एक्सप्रेस लीडरशिप अवार्ड्स कार्यक्रम में वित्तमंत्री ने एलटीसीज़ी कर को लेकर निवेशकों की चिंताओं को स्वीकार किया।उन्होंने कहा कि सरकार इन चिंताओं पर विचार करेगी, लेकिन कर रियायतों को बाजार के प्रदर्शन का मुख्य आधार नहीं माना जाना चाहिए।वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि 2023-24 में कर ढांचा लगभग ऐसा ही था, फिर भी विदेशी निवेश का अच्छा प्रवाह आया था। हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया कि अब परिस्थितियां बदल चुकी हैं, चुनौतियां बढ़ी हैं और विदेशी निवेशकों की शुद्ध बिकवाली के कारण चिंताएं अधिक मुखर हुई हैं।उन्होंने भारत की 7 प्रतिशत से अधिक आर्थिक वृद्धि को बनाए रखने के लिए पूंजी और इक्विटी निवेश की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही, विदेशी निवेशकों को राहत देते समय घरेलू निवेशकों के साथ समानता का प्रश्न भी उठाया। इस बयान का अर्थ यह है कि सरकार कर सुधार पर विचार करने के लिए तैयार है, लेकिन किसी निश्चित दर, छूट या समयसीमा की घोषणा अभी नहीं हुई है।
साथियों बात अगर हम क्या बजट 2027 में एलटीसीज़ी से राहत की घोषणा होसकती है? इसको समझने की करें तो 1 फरवरी 2027 को पेश होने वाले केंद्रीय बजट में एलटीसीज़ी सुधार की घोषणा संभव है, क्योंकि सेबी की सिफारिशें और एसबीआई रिसर्च के सुझाव बजट-पूर्व चर्चा का हिस्सा बन चुके हैं। हालांकि, बजट से पहले घोषणा या पूरी तरह एलटीसीज़ी समाप्त करने की संभावना को अभी निश्चित नहीं माना जा सकता।सरकार के सामने तीन संभावित रास्ते हैं: विदेशी निवेशकों के लिए एलटीसीज़ी समाप्त करना; घरेलू और विदेशी निवेशकों के लिए अलग-अलग राहत देना;या एसबीआई रिसर्च के सुझाव के अनुसार निवेश अवधि के आधार पर कर दरों में क्रमिक कमी करना।इनमें से कोई भी रास्ता चुनते समय समानता, राजस्व और बाजार स्थिरता के बीच संतुलन बनाना होगा।
अतः अगर हम उपरोक्त पूरे विवरण का अध्ययन कर इसका विश्लेषण करें तो हम पाएंगे क़ि टैक्स राहत बाजार को गति दे सकती है, लेकिन स्थायी समाधान व्यापक सुधारों में है एलटीसीज़ी कर में राहत भारतीय शेयर बाजार के लिए सकारात्मक संकेत बन सकती है। इससे निवेशकों का कर-पश्चात प्रतिफल बढ़ सकता है, घरेलू निवेशकों को पुनर्निवेश में सुविधा मिल सकती है और विदेशी निवेशकों के लिए भारत की प्रतिस्पर्धात्मकता बेहतर हो सकती है।लेकिन शेयर बाजार को वास्तविक और टिकाऊ मजबूती तभी मिलेगी, जब कर सुधार के साथ कंपनियों की आय में वृद्धि, स्थिर रुपये, नियंत्रित महंगाई, बेहतर कॉर्पोरेट शासन और मजबूत आर्थिक विकास भी सुनिश्चित हों।भारत की आर्थिक क्षमता मजबूत है। अब चुनौती यह है कि कर नीति, बाजार नियमन और आर्थिक सुधारों के माध्यम से उस क्षमता को निवेशकों के विश्वास में बदला जाए। बजट 2027 इस दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर हो सकता है, लेकिन उसक वास्तविक प्रभाव नीति की घोषणा से अधिक उसके संतुलित और प्रभावी क्रियान्वयन पर निर्भर करेगा।

क़र विशेषज्ञ स्तंभकार साहित्यकार अंतरराष्ट्रीय लेखक चिंतक कवि संगीत माध्यमा सीए (एटीसी) एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानीं गोंदिया महाराष्ट्र 9226229318

9236b1e2 5191 4066 8d9d 2b7d8548bebf

Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.

Unsubscribe
Page 3 News International Desk

Page 3 News International Desk

The Page 3 News is a Multilingual Worldwide daily newspaper founded in 2021. It is published in Bangkok, Thailand by the Page 3 News Thai Limited Partnership. Page 3 News is available to the world in all the three formats i.e. e-Paper, digital and print. The Page 3 News is having offices in many countries like Thailand, India, Canada, USA, etc. and is currently published in English, Thai, Hindi and Punjabi languages.

Related Posts

ग्वालियर के लाल ने विश्व मंच पर गाड़ा तिरंगा, वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीते दो कांस्य

by Page 3 News International Desk
November 4, 2026
0
4

चंदन सिंह | पेज 3 न्यूज़ वर्ल्डवाइड | नई दिल्ली ग्वालियर के रोहित सिंह का विश्व पटल पर परचम, वर्ल्ड...

1984 सिख नरसंहार की पीड़ित महिलाओं ने सुनाई दर्दनाक दास्तां, समागम में छलके आंसू (Video)

1984 सिख नरसंहार की पीड़ित महिलाओं ने सुनाई दर्दनाक दास्तां, समागम में छलके आंसू (Video)

by Page 3 News International Desk
November 4, 2026
0
4

चंदन सिंह | पेज 3 न्यूज़ वर्ल्डवाइड | नई दिल्ली गुरुद्वारा शहीद गंज साहिब में तीन दिवसीय समागम; पीड़ित परिवारों...

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल की इंडिया हेल्थ लाइन की जिला कार्यकारिणी घोषित

by Page 3 News International Desk
November 4, 2026
0
3

भीलवाड़ा 3 नवंबर / अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल की इंडिया हेल्थ लाइन की जिला कार्यकारिणी के गठन...

मनमुख,गुरमुख व सनमुख स्वभाव-समग्र व्यापक अंतरराष्ट्रीय महा-विश्लेषण

by Page 3 News International Desk
November 4, 2026
0
2

व्यक्ति से विश्व-मानवता तक सफ़लता का शाश्वत दर्शन - स्वभाव ही जीवन की दिशा तय करता है लोकतांत्रिक देश में...

कविता – संवाद जहाँ मौन हो जाए,वहाँ प्रेम भी घुट जाता है

by Page 3 News International Desk
November 4, 2026
0
2

हर घर में छोटी-सी बात पर,क्यों झगड़े उठ जाते हैं,मीठे-मीठे रिश्ते भी,अहंकार में टूट जाते हैं।बात मामूली होती है,पर स्वाभिमान...

कविता – रिश्तों का सिकुड़ता नेटवर्क

by Page 3 News International Desk
November 4, 2026
0
2

मोबाइल में नेटवर्क है,फिर भी दिलों में दूरी क्यों है,एक ही छत के नीचे रहकर भी अपनों से दूरी क्यों...

Facebook Twitter Youtube Instagram Tumblr Pinterest

Page 3 News Multilingual Worldwide

The Page 3 News is a Multilingual Worldwide daily newspaper founded in 2021. It is published in Bangkok, Thailand by the Page 3 News Thai Limited Partnership. Page 3 News is available to the world in all the three formats i.e. e-Paper, digital and print.

The Page 3 News is having offices in many countries like Thailand, India, Canada, USA, etc. and is currently published in English, Thai, Hindi and Punjabi languages.

Category

Calanderwise News

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
« Oct    

© 2024 Page 3 News - First Multilingual Worldwide Newspaper based in Thailand.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

*By registering into our website, you agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.
All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Subscriptions
  • E-Paper
  • World News
  • Balochistan
  • USA
  • India
  • Thailand
  • Canada
  • UK
  • Australia
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Page 3 News - First Multilingual Worldwide Newspaper based in Thailand.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.