महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
अयोध्या में 140 लीटर अवैध शराब बरामद, कार समेत दो गिरफ्तार
कोतवाली नगर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी 3 अक्टूबर को सुबह 4:07 बजे जनौरा कट, फतेहगंज चौकी के पास से की गई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनुराग सोनी निवासी गोरखपुर और शमशाद अहमद निवासी मऊ के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से कुल 140.49 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
बरामद शराब रॉयल ग्रीन ब्रांड की बताई गई है।
पुलिस ने 750 एमएल की 76 बोतलें बरामद की हैं।
इसके अलावा 375 एमएल की 190 बोतलें और 180 एमएल की 68 बोतलें मिली हैं।
शराब की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही UP16 AH 4264 नंबर की कार को भी पुलिस ने सीज कर दिया है।
पुलिस के अनुसार अनुराग सोनी के खिलाफ अयोध्या के अलावा मथुरा के मांट थाने में भी आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है।