चंदन सिंह | पेज 3 न्यूज़ वर्ल्डवाइड | नई दिल्ली

नई दिल्ली: शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर त्यागराज स्टेडियम में आयोजित ‘शिक्षक महाकुंभ’ कार्यक्रम में संगम विहार के भाजपा विधायक चंदन कुमार चौधरी ने सहभागिता की। कार्यक्रम माननीय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता एवं शिक्षा मंत्री आशीष सूद के सानिध्य में आयोजित हुआ।

इस अवसर पर विधायक चंदन कुमार चौधरी ने शिक्षकों के सम्मान और शिक्षा के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान को नमन करते हुए कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में सांसद बांसुरी स्वराज, विधायक एवं मुख्य सचेतक अभय वर्मा, विधायक नीरज बसोया सहित अनेक गणमान्य जन एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।
विधायक चंदन कुमार चौधरी ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा—“शिक्षक सम्मान, राष्ट्र का सम्मान।”
