महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
लखनऊ भारतीय पर्वतीय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनुपम सिंह भंडारी ने लखनऊ के सांसद एवं देश के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी से उनके लखनऊ प्रवास के दौरान स्नेहिल भेंट की। इस अवसर पर डॉ. अनुपम सिंह भंडारी ने भारतीय पर्वतीय महासभा की ओर से रक्षा मंत्री जी को स
सम्मानित करते हुए स्मृति-चिह्न भेंट किया।
भेंट के दौरान डॉ. अनुपम सिंह भंडारी ने सामाजिक एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रक्षा मंत्री जी से विस्तारपूर्वक चर्चा की तथा क्षेत्र की जनता की समस्याओं और आवश्यकताओं से संबंधित एक पत्र भी उन्हें सौंपा।
इस दौरान विशेष रूप से लखनऊ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आवश्यक सड़कों के चौड़ीकरण की मांग उठाई गई। साथ ही लंबे समय से प्रस्तावित रहीमनगर चौराहे से सीमैप चौराहे (खुर्रमनगर चौराहा) तक सड़क चौड़ीकरण के कार्य को आगे बढ़ाने के लिए माननीय रक्षा मंत्री जी से आवश्यक सहयोग एवं पहल करने का निवेदन किया गया।
डॉ. अनुपम सिंह भंडारी ने कहा कि जनसमस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाना और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना उनका सामाजिक दायित्व है। उन्होंने सदैव समाज और क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को गंभीरता से उठाते हुए संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखने का प्रयास किया है।
भारतीय पर्वतीय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में डॉ. अनुपम सिंह भंडारी लगातार सामाजिक सरोकारों, जनहित के मुद्दों एवं क्षेत्रीय विकास से संबंधित विषयों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। उनका मानना है कि समाज की वास्तविक सेवा तभी संभव है, जब आमजन की समस्याओं को सही मंच पर मजबूती से रखा जाए और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास किया जाए।
रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी ने भी डॉ. अनुपम सिंह भंडारी द्वारा उठाए गए जनहित एवं सामाजिक विषयों को गंभीरता से सुना। इस मुलाकात को क्षेत्रीय विकास और जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।


