महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या – विद्यालयों के प्रबंधन, नियोजन एवं शैक्षिक उन्नयन में समुदाय की सहभागिता महत्वपूर्ण है। जिसके लिए सक्रिय विद्यालय प्रबंध समितियां अत्यंत उपयोगी माध्यम साबित हो सकती हैं। प्रधानाध्यापकों एवं विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्षों के संयुक्त प्रशिक्षण में ब्लॉक मंत्री एवं संदर्भ दाता ओम प्रकाश यादव ने उक्त बातें कही। ब्लॉक संसाधन केंद्र मया परिसर में विद्यालय प्रबंध समिति का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। प्रधानाध्यापक रामजीत गौतम तथा शिक्षिका राखी त्रिपाठी द्वारा सुमधुर स्वरों में प्रस्तुत प्रेरणा गीत नें सदन को मंत्रमुग्ध कर दिया। संदर्भ दाता जमुना लाल यादव ने शारदा योजना, समर्थ कार्यक्रम तथा पीएम पोषण योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान किया। ज्ञान प्रकाश सिंह ने विद्यालय प्रबंध समिति के गठन,वीरेंद्र प्रताप सिंह ने समिति के उद्देश्यों तथा भूमिका पर, जियाराम ने समावेशी शिक्षा पर चर्चा-परिचर्चा किया। रोचक गतिविधियों ने प्रशिक्षण को जीवन्त बना दिया। खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार सिंह के निर्देश पर लेखाकार शुभम सिंह के संयोजकत्व में आयोजित प्रशिक्षण में चंद्रभान यादव, हैदर अली, अनीश लाल श्रीवास्तव, राज नारायण सिंह, शिव शंकर, शैलेश यादव, मुक्ता वर्मा, साधना, अशोक कुमार, मेराज फातिमा, धर्मेंद्र, छाया सिंह, राजपति, चंद्रभूषण सिंह शिखा वर्मा, सुरेश सिंह, कंचन श्रीवास्तव, कविता यादव, सभाजीत वर्मा, पंकज आर्य, दीपक सिंह, आदर्श तिवारी, रामसागर गुप्त, श्री प्रकाश पांडे, संदीप शुक्ला अश्वनी तिवारी वरुण उपाध्याय, मुकेश राव, अशोक एवं शंभू वर्मा मौजूद रहे।
मन के हारे हार है, मन के जीते जीत।कहे कबीर हरि पाइए मन ही की परतीत।।”भावार्थ- जीवन में जय और पराजय केवल मन के भाव हैं
तन और मन दोनों की स्वस्थ्यता जीवन में सफ़लता के साथ आनंदमय जीवन जीने का भी सूत्र है मनुष्य के...