महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
राम जन्मभूमि के रेड जोन में तैनात PAC जवान नरेंद्र बहादुर सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना से सुरक्षा व्यवस्था में तैनात जवानों और पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार नरेंद्र बहादुर सिंह PAC की 12वीं बटालियन में तैनात थे और राम जन्मभूमि परिसर के रेड जोन में ड्यूटी कर रहे थे। बताया जा रहा है कि बैरेक से उतरते समय वह अचानक सीढ़ियों से गिर पड़े, जिसके बाद साथी जवानों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जवान की मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया गया है। नरेंद्र बहादुर सिंह मूल रूप से मांधाता क्षेत्र के निवासी थे।
जवान की असमय मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस और PAC अधिकारियों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
नेपाल की तबाही पर डॉ. विजय जौली ने जताया गहरा दुख, बोले—‘नेपाल अकेला नहीं, भारत साथ खड़ा है’
चंदन सिंह | पेज 3 न्यूज़ वर्ल्डवाइड | नई दिल्ली नई दिल्ली: नेपाल में भीषण बाढ़ और भारी तबाही के...