
नॉएड, उत्तर प्रदेश – 21 जून 2026 – अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर सलाम नमस्ते सामुदायिक रेडियो, स्मार्ट संस्था के संयुक्त तत्वावधान में, अपनी सेहत श्रृंखला “सेहत सही लाभ कई” के अंतर्गत योग को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहरा रहा है।
इस वर्ष योग दिवस को समुदाय के साथ एक उत्सव के रूप में मनाने के लिए विभिन्न योग ग्राम शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। ये शिविर साथ गांव, निवासीय क्षेत्रों एवं सामुदायिक केंद्रों में आयोजित हो रहे हैं ताकि अधिक से अधिक लोग योग के लाभ उठा सकें।
आज मकनपुर एवं कनावनी गांव के निवासियों nev”सेहत सही लाभ कई” के अंतर्गत एक विशेष योग शिविर में भाग लियाी शिविर में महिलाओं, बच्चों, पुरुषों एवं वरिष्ठ नागरिकों ने बढ़ छड्ड कर हिस्सा लिया ी शिविर में योग प्रशिक्षक ने सभी प्रतिभागियों को नियमित योग अभ्यास के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक फायदों के बारे में विस्तार से बताया। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ योगासन किए और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के समापन पर सलाम नमस्ते सामुदायिक रेडियो की ओर से योग प्रशिक्षक को “योग मित्र”रेनू बाला सिंह एवं कविता पवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में उनकी सफल भागीदारी और समुदाय सेवा के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सलाम नमस्ते सामुदायिक रेडियो का मानना है कि “योग से निरोग” का संदेश हर घर तक पहुंचे, ताकि सेहत सही रहे और जीवन में लाभ कई हों।