
महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कथित अभद्र टिप्पणी का मामला तूल पकड़ गया है।
सनातन रक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुंद माधव त्रिपाठी ने कड़ी आपत्ति जताई है।
संघ की ओर से ज्योतिर्मठ पीठ के शंकराचार्य स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ विधिक नोटिस जारी किया गया है।
15 दिन के अंदर जवाब देने को कहा गया, जवाब न मिलने पर कोर्ट में दायर होगा मानहानि का मुकदमा।
नोटिस सनातन रक्षक संघ के विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अजय कुमार त्रिपाठी के माध्यम से भेजा गया है।
विधिक नोटिस केवल शंकराचार्य ही नहीं, बल्कि मामले से जुड़े कई अन्य व्यक्तियों को भी भेजा गया है।
नोटिस में मुख्यमंत्री पर की गई कथित टिप्पणी को आपत्तिजनक और मर्यादा के विरुद्ध बताया गया है।
संघ ने संबंधित पक्षों से कथित टिप्पणी पर स्पष्टीकरण और आवश्यक कानूनी जवाब देने की मांग की है।
संगठन का कहना है कि सार्वजनिक पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ अमर्यादित भाषा स्वीकार्य नहीं है।
जवाब संतोषजनक न मिलने पर आगे कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।
इस प्रकरण के बाद अयोध्या के धार्मिक और राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।