
महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या: समाजवादी पार्टी व्यापार सभा का PDA व्यापारी मंडलीय सम्मेलन आज लोहिया भवन, गुलाबबाड़ी स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित हुआ। यह अखिलेश यादव के दिशा-निर्देशन में चल रहे मंडलीय सम्मेलनों के क्रम में 15वां सम्मेलन था।
सम्मेलन की जानकारी देते हुए व्यापार सभा के राष्ट्रीय सचिव जनार्दन पांडे (बबलू पंडित) ने बताया कि अयोध्या का यह सम्मेलन जोरदार और शानदार रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल और पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक तेज नारायण पांडे (पवन पांडे) मौजूद रहे। इसके अलावा प्रदेश सचिव हलीम पप्पू, महानगर उपाध्यक्ष रियाज अहमद, जिलाध्यक्ष जय सिंह राणा, हामिद जाफर मिशम, प्रणाम जायसवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
UPI चार्ज का विरोध: जनार्दन पांडे ने कहा कि सरकार UPI पर 0.46 प्रतिशत चार्ज लगाकर छोटे व्यापारियों पर दबाव बना रही है। बड़े उद्योगपतियों के हजारों करोड़ माफ कर छोटे व्यापारियों को तबाह किया जा रहा है, जिसका सपा घोर विरोध करती है।
2027 का संकल्प: सम्मेलन में 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया। EVM से बेईमानी का आरोप लगाते हुए बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की गई।

