कभी यह मत समझना कि संघर्षों का अंत हो जाएगा,
जीवन के हर मोड़ पर नया इम्तिहान आएगा,
कभी धूप बनकर,कभी आँधी बनकर रास्ता रोकेगा,
जो हौसला रखेगा,वही हर चुनौती को पार कर जाएगा।
संघर्षों का स्वरूप बदलता है,उनका आना नहीं रुकता,
वक्त के साथ हर कठिन दौर अपना चेहरा बदलता,
कभी अपनों की उम्मीदें,कभी हालात आज़माते हैं,
मजबूत इरादों वाले ही इतिहास रचकर दिखाते हैं।
कभी राहों में पत्थर होंगे,कभी काँटों का बिछाव होगा,
कभी मेहनत का इम्तिहान,कभी धैर्य का पड़ाव होगा,
जो विपरीत हवाओं में भी दीपक जलाए रखता है,
वही अंधेरों के सीने में उम्मीद जगाए रखता है।
न संघर्ष से घबराना,न मुश्किलों से हार मानना,
हर गिरते हुए कदम को फिर उठने का हुनर सिखाना,
क्योंकि ठोकरें ही इंसान को अनुभववान बनाती हैं,
और कठिनाइयाँ ही व्यक्तित्व को महान बनाती हैं।
जब तक साँसों का सफर है, संघर्षों का सिलसिला रहेगा,
कभी नया सवाल होगा, कभी नया फैसला रहेगा,
किशन कर्म की मशाल लेकर निरंतर आगे बढ़ते जाना,
संघर्षों के बीच ही अपनी सफलता का सूरज उगाना।
