महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने पुलिस विभाग में कार्यों की समीक्षा के दौरान लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्यवाही की है। दिनांक 27 अप्रैल 2026 को अर्दली कक्ष के दौरान विवेचना कार्य में लापरवाही सामने आने पर थाना कोतवाली नगर क्षेत्र की रिकाबगंज चौकी के प्रभारी निरीक्षक रघुवीर सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया।