रेखा गुप्ता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वच्छता और Green Mobility को मिल रही नई रफ्तार
चंदन सिंह | पेज 3 न्यूज़ वर्ल्डवाइड | नई दिल्ली
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा के संगम विहार से भाजपा विधायक चन्दन कुमार चौधरी ने कहा कि दिल्ली की बदलती तस्वीर अब केवल वादों तक सीमित नहीं है, बल्कि विकास और सुशासन के रूप में जमीन पर साफ दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली को विकसित, स्वच्छ, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।
चन्दन कुमार चौधरी के अनुसार, दिल्ली लक्ष्मी योजना के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को नई मजबूती मिल रही है। वहीं, 1,368 नए शिक्षकों की नियुक्ति से शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में 100 अटल कैंटीन, ARPAN Kendra और Vidya Vahini जैसी पहलों के साथ जनकल्याण और शिक्षा के क्षेत्र में नई गति दिखाई दे रही है। इसके अलावा, 5,000 से अधिक इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से राजधानी में Green Mobility को भी बढ़ावा मिल रहा है।
भाजपा विधायक ने कहा कि सरकार का फोकस केवल वर्तमान समस्याओं के समाधान तक सीमित नहीं है, बल्कि Delhi Master Plan 2047 के माध्यम से दिल्ली के दीर्घकालिक और विकसित भविष्य की मजबूत नींव भी रखी जा रही है।
चौधरी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वच्छता, हरित परिवहन और बेहतर शहरी नियोजन जैसे क्षेत्रों में उठाए जा रहे कदम दिल्ली को आधुनिक और आत्मनिर्भर राजधानी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होंगे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में सरकार का उद्देश्य दिल्ली के वर्तमान को बेहतर बनाने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, सशक्त, विकसित और आत्मनिर्भर दिल्ली का निर्माण करना है।
