बिहारी कन्या मध्य विद्यालय, मिरजानहाट भागलपुर में 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्व प्रथम प्रभात फेरी अनुशासित एवं क्रमबद्ध पंक्ति में निकली गई,साथ में स्वतंत्रता दिवस का स्लोगन का नारा का जयघोष लगता रहा।फिर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती सुमन कुमारी जी के द्वारा आदरपूर्वक झंडोत्तलन किया गया।झंडे को सलामी देने के बाद,आजादी हमे कैसे मिली इसकी संक्षिप्त बातें सभा में रखी ।
15 अगस्त 1947 को हमारे देश भारत को ब्रिटिश शासन (अंग्रेजों) की गुलामी से आजादी मिली थी।वीर शहीदों को नमन: यह दिन हमें देश के उन महान स्वतंत्रता सेनानियों और वीरों के बलिदान की याद दिलाता है जिन्होंने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।राष्ट्रीय एकता: यह भारत का एक प्रमुख राष्ट्रीय त्योहार है, जो पूरे देश में जाति, धर्म और भाषा की सीमाओं को भूलकर आपसी एकता और संप्रभुता के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है।प्रधानाचार्य एक कवियत्री भी हे,तो अपनी प्रेरणा श्रोत स्वरचित कविता “हमारे वीर सपूतों” का पाठ की। विद्यालय परिवार का काभी सहयोग रहा।झंडोतोलन के बाद बच्चियों ने भाषण, राष्ट्रीय गीत,संगीत,एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की,जो काफी रोचक रहा। झंडोत्तोलन में विद्यालय की सचिव महोदया श्रीमती पिंकी देवी उपस्थित रही।इस गरिमामयी कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के वरीय शिक्षक आशीष सर, पुष्पा कुमारी, टुन्नी कुमारी,पिंकी कुमारी,अर्पिता राज,चिरंजीवी राज,नौशाद सर,रहा।सभी शिक्षकों और बच्चों के सहयोग से पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के गीतों और राष्ट्रवाद की भावना से सराबोर रहा। 15 अगस्त 1947 को हमारे देश भारत को ब्रिटिश शासन (अंग्रेजों) की गुलामी से आजादी मिली थी।वीर शहीदों को नमन: यह दिन हमें देश के उन महान स्वतंत्रता सेनानियों और वीरों के बलिदान की याद दिलाता है जिन्होंने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।राष्ट्रीय एकता: यह भारत का एक प्रमुख राष्ट्रीय त्योहार है, जो पूरे देश में जाति, धर्म और भाषा की सीमाओं को भूलकर आपसी एकता और संप्रभुता के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है।अंत में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती सुमन कुमारी विद्यालय परिवार को धन्यवाद ज्ञापित की।

