चंदन सिंह | पेज 3 न्यूज़ वर्ल्डवाइड | नई दिल्ली
गरीबों को पक्की छत और सम्मानजनक जीवन देने की दिशा में ऐतिहासिक पहल: चंदन कुमार चौधरी

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा में संगम विहार से भाजपा विधायक चंदन कुमार चौधरी ने झुग्गी-झोपड़ी पुनर्वास बिल के माध्यम से दिल्ली के गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए की गई पहल का स्वागत किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता एवं संबंधित मंत्री का हृदय से आभार और धन्यवाद व्यक्त किया।
विधायक चंदन कुमार चौधरी ने कहा कि इस योजना के तहत झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले पात्र परिवारों को पक्के और सुरक्षित मकान उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह पहल गरीब परिवारों को सम्मानजनक जीवन और बेहतर भविष्य का अवसर देने के साथ उन्हें गरीबी एवं असुरक्षा के दुष्चक्र से बाहर निकालने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों को सिर पर पक्की छत और सम्मान के साथ जीवन प्रदान करने की यह पहल प्रधानमंत्री के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प को और मजबूत करती है।
विधायक ने इस जनहितकारी निर्णय के लिए मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता और पूरी दिल्ली सरकार का हार्दिक धन्यवाद एवं अभिनंदन किया।
