-2018 से समारोह का आयोजन कर रहा है वशिष्ठ फाउंडेशन ट्रस्ट
-दि आयुष्मान फाउंडेशन को मिलेगा बृजनंदन ब्रह्मचारी सम्मान
महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या। वशिष्ठ फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा प्रतिवर्ष दिया जाने वाला प्रतिष्ठित ‘वशिष्ठ सम्मान’ इस वर्ष जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी वासुदेवाचार्य विद्याभास्कर जी को दिया जाएगा। यह निर्णय गत दिवस वशिष्ठ फाउंडेशन ट्रस्ट की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने की।
बैठक में तय किया गया कि स्वतंत्रता सेनानी बृजनंदन ब्रह्मचारी के नाम पर दिया जाने वाला सम्मान दि आयुष्मान फाउंडेशन को दिया जाएगा।
ट्रस्ट की सचिव श्रीमती राजलक्ष्मी तिवारी ने बताया कि नयाघाट स्थित पौराणिक गुरुपीठ तिवारी मंदिर के सभागार में आयोजित ट्रस्ट की बैठक में तय किया गया कि मंदिर के संस्थापक वशिष्ठावतार के रूप में प्रतिष्ठित पंडित उमापति त्रिपाठी के जन्मोत्सव के अवसर पर दिया जाने वाला वशिष्ठ सम्मान इस वर्ष वेद-वेदांग, पुराण और उपनिषद के प्रकांड विद्वान एवं अयोध्या के प्रतिष्ठित धर्मगुरु जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी वासुदेवाचार्य विद्या भास्कर जी को उनके सनातन धर्म के उत्थान में दिए गए योगदान के लिए दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि यह सम्मान वर्ष 2018 से प्रारंभ किया गया है। यह आर्स साहित्य एवं सनातन धर्म के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है।
उन्होंने बताया कि बृजनंदन ब्रह्मचारी सम्मान सामाजिक कार्यों में विशिष्ट उपलब्धि वाले व्यक्ति या संस्था को दिया जाता है। इस वर्ष का यह सम्मान शिक्षा, रक्तदान, वृद्धजन तथा बेजुबान प्राणियों की सेवा के लिए चर्चित स्वयंसेवी संस्था दि आयुष्मान फाउंडेशन को दिया जाएगा। बैठक में ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दोनों सम्मान के लिए चयनित व्यक्तित्व एवं संस्था के कार्यों की सराहना की। साथ ही आगामी चार अक्टूबर को सम्मान समारोह को गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित करने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
कविता – इंसानियत की सबसे बड़ी हार
मैं सब कुछ हूँ,तुम कुछ भी नहीं,इस सोच से बड़ा कोई भ्रम नहीं।जहाँ अहंकार ने दिल में घर बनाया,वहाँ इंसानियत...

