महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO ने आज पहली बैठक में हिस्सा लिया।
पहली बैठक को CEO ने इंट्रोडक्टरी मीटिंग बताया।
बैठक में ट्रस्ट के सदस्यों ने एक-दूसरे के बारे में जानकारी हासिल की।
सदस्यों ने एक-दूसरे की कार्यशैली को समझने का प्रयास किया।
CEO अगले दो से पांच दिनों तक ट्रस्ट के साथ बैठकर कामकाज समझेंगे।
ट्रस्ट की कार्यप्रणाली को पूरी तरह समझने के बाद ही औपचारिक रूप से टेकओवर करेंगे।
CEO ने अपने भारतीय वायु सेना के लंबे सेवा अनुभव का भी जिक्र किया।
उन्होंने बताया कि 17 साल की उम्र में देवरिया के गांव से निकलकर राष्ट्र सेवा की शुरुआत की थी।
करीब 60 साल की उम्र तक भारतीय वायु सेना में सेवा करने की बात कही।
बोले- भगवान श्रीराम ने अब राम मंदिर और राम भक्तों की सेवा का दोबारा मौका दिया है।